मैं श्रुति को डेट नहीं कर रहा- सुरेश रैना
सुरेश रैना ने शुक्रवार यानी 30 मई को शाम को ट्विटर पर मैसेज किया और लिखा "मीडिया वाले बिना कंफर्म किये किसी भी तरह की रिपोर्ट छाप देते हैं। इस ट्वीट के जरिये मैं ये बताना चाहता हूं कि मैं किसी को डेट नहीं कर रहा हूं।"
सुरेश रैना के इस ट्वीट को उनके फैंस लगातार रिट्वीट और लाइक किये जा रहे हैं। वैसे लोगों को सुरेश रैना और श्रुति हासन की जोड़ी काफी पसंद आ रही थी और तो और फैंस तो इन दोनों की शादी के भी कयास लगाने लगे थे। लेकिन सुरेश रैना का ये ट्वीट हो सकता है इन खबरों को विराम दे पाए। लेकिन अगर इन सेलिब्रिटीज के नकारने मात्र से इस तरह की खबरों पर विराम लग जाए ऐसा तो बहुत ही कम देखने को मिला है।
सुरेश रैना और श्रुति हासन के बीच अफेयर की खबरों ने तब जोड़ पकड़ा जब मुंबई मिरर में रैना और श्रुति के करीबी सूत्रों के हवाले से ये खबर छपी कि रैना श्रुति को अपने लिये काफी लकी समझते थे। लेकिन इस साल जब श्रुति हासन क्रिकेट के मैदान से दूर रहीं और उसके बावजूद रैना बेहतर प्रदर्शन करते रहे तो रैना की ये सोच भी गलत साबित हो गयी। अब उनके बीच का रिश्ता काफी मैच्योर हो गया है, वो दोनों प्यार में हैं लेकिन वो अपने इस रिश्ते को पर्सनल रखना चाहते हैं और किसी से इस बारे में बात नहीं करना चाहते।
सुरेश रैना इस साल चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से आपीएल 7 में खेल रहे हैं। सभी को सुरेश रैना से काफी उम्मीदें हैं।


Click it and Unblock the Notifications












