श्रुति हासन से रैना कर बैठे नैना चार, जल्द बजेगी शहनाई?

अभी भारतीय सिने दर्शक और क्रिकेट प्रेमी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के अफेयर की खबरों के सही होने की पुष्टि का वेट कर रहे थे कि एक और भारतीय क्रिकेट सितारा एक फि्ल्मी सुंदरी की मोहब्बत में गिरफ्तार हो गया है और वो है इंडियन क्रिकेटर और चौके-छक्के के मास्टर सुरेश रैना, जिनका इन दिनों तमिल के सुपरस्टार कमल हासन और बीते जमाने की हसीन अदाकारा सारिका के बड़ी बेटी श्रुति हासन से चक्कर चल रहा है।

दोनों ही को आईपीएल मैच के दौरान काफी करीब देखा गया है। जहां सुरेश रैना चेन्नई सुपर किंग्स के हरफनमौला खिलाड़ी हैं वही दूसरी ओर श्रुति चेन्नई टीम के प्रमोटर है। दोनों में दोस्ती तो काफी दिनों से थी लेकिन लगता है कि दोनों की दोस्ती अब प्यार में तब्दील हो चुकी है। वैसे भी सुरेश रैना कई बार इशारों-इशारों में कह चुके हैं कि श्रुति हासन उनका लकी चार्म है और शायद अब अपने लकी चार्म को वो लाइफ पार्टनर बनाने में जुट गये हैं।

लेकिन अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस बारे में अपना रूख साफ नहीं किया है। वैसे कुछ दिनों पहले सुरेश रैना का नाम पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रफुल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल से जोड़ा गया था। दोनों को पब्लिक प्लेस पर कई बार साथ देखा गया था, यहां तक कि दोनों मंदिर में भी साथ दिखे थे जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबरों से गॉसिप के बाजार गर्म थे लेकिन बाद में मामला ठंडा पड़ गया।

तो वहीं दक्षिण की खूबसूरत अदाकारा श्रुति को अभी तक बॉलीवुड में आशातीत सफलता तो नहीं मिली है लेकिन वो बेहद ही खूबसूरत हैं इसमें किसी को शक नहीं है। वैसे श्रुति हासन तेलुगू अभिनेता सिद्धार्थ संग इश्क फरमा चुकी हैं और कहा जाता है कि दोनों लिव इन रिलेशन में भी थे लेकिन बाद में दोनों के बीच झगड़े होने लगे और दोनों का ब्रेकअप हो गया। खैर देखते हैं श्रुति हासन और सुरेश रैना के रिश्तों में कितनी सच्चाई है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X