आलिया की राहा और दीपिका की दुआ के बाद अब इस टॉप एक्ट्रेस ने रिवील किया बेटी का नाम, बेहद खास है नाम का मतलब
Surbhi Jyoti Reveals Daughter's Name: टीवी की दुनिया की टॉप एक्ट्रेस सुरभि ज्योति इन दिनों अपने न्यू मम्मा फेज को काफी इंजॉय कर रही है। एक्ट्रेस ने पूरे प्रेग्नेंसी फेज की जर्नी सोशल मीडिया पर शेयर की थी और कुछ ही दिनों पहले बेटी को जन्म दिया है। अब सुरभि ज्योंति ने अपनी बेटी का बेहद खूबसूरत सा नाम भी फैंस के साथ शेयर किया है।

पिछले महीने जब सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी के घर किलकारियां गूंजी तो हर कोई इस बच्ची का नाम और पहली झलक देखने के लिए काफी एक्साइटेड था। ऐसे में सुरभि ने अपनी अपनी लाडली का नाम रिवील कर दिया है।
सुरभि ज्योति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी नन्ही परी की हाथों की झलक दुनिया वालों को दिखाते हुए लिखा, '॥ ॐ ॥ सहर. Seher... जैसे सुबह की पहली रोशनी, तुम आईं और सब कुछ रोशन कर दिया। हैप्पी वन मंथ!' इसके अलावा एक्ट्रेस अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने बच्ची के पैरों की तस्वीर पोस्ट की है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि, सुरभि और सुमित ने अपनी बेटी का नाम 'सहर' रखा है। इस नाम का मतलब होता है 'सुबह की पहली किरण' या 'भोर' (Dawn). फैंस को यह नाम बेहद पसंद आ रहा है और लोग कह रहे हैं कि न्यू पेरेंट्स ने अपनी लाडली के लिए इससे परफेक्ट नाम नहीं ढूंढ सकते थे।
सुरभि की इस पोस्ट पर सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि तमाम सितारे भी रिएक्ट कर रहे हैं। टीवी की 'नागिन' के इस पोस्ट पर कलर्स टीवी ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सहर हो गई... एक खूबसूरत नया अध्याय शुरू होता है।' आरती सिंह ने लिखा, 'सहर' और इसके साथ रेड हार्ट इमोजी की बौछार लगा दी। अनीता हसनंदानी ने भी इमोजी के जरिए 'सहर' पर प्यार लुटाया। ऐसे ही तमाम सितारों ने सुरभि ज्योति की लाड़ली पर प्यार बरसाया।


Click it and Unblock the Notifications


