पत्नी IAS इशिता राठी के करीब आने के लिए IAS रवि सिहाग ने छोड़ दिया था एमपी कैडर, अब मिली गुड न्यूज़
IAS के मशहूर अधिकारी रवि कुमार सिहाग और उनकी पत्नी IAS इशिता राठी के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। दरअसल गृह मंत्रालय की तरफ से 9 जुलाई 2026 को AGMUT कैडर में किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद में दोनों को जम्मू कश्मीर में तैनात कर दिया गया है। इसीलिए शादी के बाद उनके बीच की तकरीबन 3271 किलोमीटर की दूरी भी अब खत्म हो चुकी है। दोनों अब एक ही राज्य में रहकर अपनी-अपनी जिम्मेदारियां को संभालेंगे।

UPSC की तैयारी करते हुए शुरू हुई थी लव स्टोरी
दरअसल रवि और इशिता दोनों ही UPSC 2021 के सफल उम्मीदवार हैं। जहां एक तरफ इशिता ने ऑल इंडिया 8वीं रैंक तो वहीं रवि ने 18वीं रैंक हासिल की थी। दोनों की मुलाकात मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में परीक्षण के दौरान हुई थी। यहीं पर दोनों की दोस्ती हुई और यही दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई। उसके बाद दोनों ने और 16 दिसंबर 2025 को लव मैरिज कर ली।
अलग-अलग कैडर के चलते रहे दूर
शादी के बाद दोनों अलग-अलग राज्यों में अपनी-अपनी जिम्मेदारियां संभालते रहे। जहां एक तरफ रवि को मध्य प्रदेश कैडर में भेज दिया गया था तो वही इशिता AGMUT कैडर की अधिकारी बन गई थी। 2026 फरवरी में इशिता पुडुचेरी के कराईकल जिले की जिला कलेक्टर के तौर पर कार्यरत हुई। रवि मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के लखनादौन में राजस्व विभाग में उपखंड अधिकारी के तौर पर कार्यरत थे। जिसके चलते दोनों के बीच तक तकरीबन 3271 किलोमीटर की दूरी थी।
पत्नी के पास रहने के लिए बदला कैडर
शादी के बाद दोनों ही अधिकारियों ने कैडर बदलने के लिए आवेदन कर दिया था। जिसके चलते कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने 9 मार्च 2026 को रवि के अनुरोध को स्वीकार करते हुए मध्य प्रदेश से उनका कैडर बदलकर AGMUT कर दिया था।
दोनों पति-पत्नी को गैर बदलकर के जम्मू कश्मीर में मिली तैनाती
लेकिन 9 जुलाई 2026 को गृह मंत्रालय ने AGMUT कैडर के अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर लिया। रवि और इशिता दोनों को जम्मू कश्मीर में कार्यरत कर दिया। इसीलिए शादी के बाद यह पहला मौका होगा जब दोनों ही एक ही राज्य में अपनी सेवाएं देंगे।
कौन हैं IAS रवि और इशिता?
अगर हम रवि कुमार सिहाग की बात करें तो वह राजस्थान के श्रीगंगानगर के रहने वाले हैं। वह 2022 यूपीएससी बैच के आईएएस अधिकारी बने। वहीं उनकी पत्नी इशिता राठी की बात करें तो वह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की रहने वाली है। वह यूपीएससी 2021 में ऑल इंडिया आठवीं रैंक हासिल कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications





