सूरज ने कबूला, जिया ने 'अबॉर्शन' से किया इनकार तो मारपीट की
मुंबई। जिया खान के सुसाइड नोट के आधार पर गिरफ्तार किये गये अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज ने स्वीकार किया है कि वह 'अबॉर्शन' न करवाने के कारण जिया से मारपीट करता था। उसने पुलिस को दिये बयान में बताया कि वह उसकी (जिया की) हरकतों से तंग आकर अक्सर उससे मारपीट करता था।
गौरतलब है कि जिया ने अपने पत्र में सूरज पर मारपीट करने के आरोप लगाये थे। पुलिस अभी जिया की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इस दौरान पुलिस ने जिया के पांच प्रेमपत्र भी बरामद किये। जिसमें से तीन सूरज के घर से और दो जिया के घर से मिले। सूरज पर जिया की मां राबिया ने भी आरोप लगाये थे कि जिया के चेहरे पर कुछ चोट के निशान उसने देखे थे और उसे ही जिया की मौत का जिम्मेदार मानती है। राबिया ने यह भी बताया कि मैनें जिया का मोबाइल देखा जिसमें सूरज के कई धमकी भरे एसएमएस थे।
वहीं कल पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर ही सूरज की रिमांड 13 जून तक बढ़ा दी है़। कल उससे पूछताछ की गई जिसमें उसने आरोपों को कबूला। इस मामले में सूरज के वकील ने कहा कि अगर राबिया जानती थी कि सूरज उनकी बेटी को मारता था तो वह अभी तक चुप क्यों रही। सूरज की मां जरीना वहाब ने बेटे का बचाव करते हुए कहा कि सूरज ने जिया को आत्महत्या के लिए नहीं उकसाया। वह बिल्कुल बेकसूर है। जरीना वहाब, जिया की मां राबिया से मिलने के लिए उनके घर गयी।
अभिनेत्री जिया खान ने अपने छोटे से करियर में कई बड़े सितारों के साथ काम किया।


Click it and Unblock the Notifications












