जिया का हुआ था बलात्कार, प्रेगनेंट होने पर कराया था अबॉर्शन: पढ़ें सुसाइड लेटर
मुंबई। लाइट, कैमरा और एक्शन के पीछे की हकीकत कितनी काली है इसका छोटा सा उदाहरण नौजवान, खुशदिल और खूबसूरत अभिनेत्री जिया खान की मौत ने दे दिया। महज 25 साल की उम्र में जिया जिंदगी से हार मान गई और मौत को गले लगा लिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि डूबते फिल्मी करिअर से डिप्रेशन में जाने के बाद जिया ने खुदकुशी कर ली। खुदकुशी की इस वजह से कई सवाल खड़े किये। सबसे बड़ा सवाल ये कि इस खूबसूरत अभिनेत्री की नाकामी क्या इतनी बड़ी थी कि मौत को गले लगा लिया जाये? सोचेंगे तो एक ही जवाब मिलेगा, शायद नहीं।
मौत को गले लगाने से पहले जिया खान ने 6 पन्नों में अपने दर्द की कहानी लिख दी। इस सुसाइड लेटर को पढ़कर साफ हो गया कि डूबता करियर नहीं बल्कि ब्वॉयफ्रेंड की वादाखिलाफी ने जिया खान को खुदकुशी के लिये मजबूर किया। बात अगर सिर्फ वादाखिलाफी या बिखरते रिश्ते की होती तो भी शायद जिया खुद को संभाल लेती मगर शारिरिक प्रताड़ना के बाद बलात्कार और फिर अबॉर्शन ने जिया को झंकझोर कर रख दिया था। जी हां एक बार अबॉशन कराने के बाद जिया फिर प्रेगनेंट होने का डर था और इस अवस्था में प्यार में मिला धोखा वो सह नहीं सकी और खुदकुशी का फैसला कर लिया।
हालांकि पुलिस इस सुसाइड नोट की विश्वसनीयता जांच रही है। इस सुसाइड नोट में जिया ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को संबोधित करते हुए लिखा है कि पहले ही मेरे साथ बलात्कार और शोषण हो चुका है, क्या अब मैं कुछ बेहतर डिजर्व नहीं करती। जिया का सुसाइड लेटर जिसे में हू ब हू आपके सामने पढ़ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











