राहत में आमिर: सुप्रीम कोर्ट 'पीके' की रिलीज़ पर रोक नहीं लगायेगा

आमिर खान के लिए राहत भरी खबर है कि उनकी महात्वाकांक्षी फिल्म 'पीके' पर सुप्रीम कोर्ट अब कोई रोक नहीं लगाने वाला है। सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस आर एम लोढा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने एक गैर सरकारी संगठन की उन दलीलों को खारिज कर दिया जिसमें उसने फिल्म के कुछ दृश्यों से दर्शकों की धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात कही थी।

चीफ जस्टिस आर एम लोढा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कहा है कि पोस्टर में जो कुछ भी दिखाया गया है वो तो सामान्य बात है।इसलिए हर चीज को धर्म से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। यह सब कुछ मनोरंजन का हिस्सा है।

राहत में आमिर: सुप्रीम कोर्ट 'पीके' की रिलीज़ पर रोक नहीं लगायेगा

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अभिनेता आमिर खान ने तुरंत ट्विट किया और उच्चतम न्यायालय को धन्यवाद दिया है। मालूम हो कि'पीके' के पोस्टर और कुछ दृश्यों पर कुछ ,सामाजिक संगठनों ने आपत्ति जताई थी और कहा था फिल्म में अश्लीलता है और कुछ चीजें धर्म के खिलाफ है।

जबकि अपने न्यूड पोस्टर को सही ठहराते हुए आमिर खान ने बुधवार को 'माय मराठी' किताब के विमोचन के मौके पर संवाददाताओं को बताया, "हम हमारी 'पी.के.' का दूसरा पोस्टर 20 अगस्त को जारी कर रहे हैं और उसमें तो मैंने कोई ट्रांजिस्टर भी नहीं पकड़ रखा।"

'पी.के.' में वह भोजपुरी बोलते नजर आएंगे। आमिर कहते हैं कि इसके लिए उन्होंने दो साल तक एक भाषा गुरु से विशेष प्रशिक्षण लिया।राजकुमार हिरानी निर्देशित इस फिल्म में संजय दत्त, सुशांत सिंह राजपूत और अनुष्का शर्मा भी हैं। फिल्म 19 दिसंबर को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X