आमिर के पीके पोस्टर पर शाहरुख का कमेंट- न्यूडिटी टैलेंट नहीं..
अब शाहरुख खान ने ये क्यों कहा आइये जानते हैं- असल में हाल ही में शाहरुख खान कलर्स के शो गॉट टैलेंट को होस्ट करने वाले हैं, जिसमें दुनिया भर से टैलेंटेड लोगों को भारत में लाया जाएगा और इस शो को होस्ट करेंगे शाहरुख खान। शो का लाइव टेलीकास्ट होगा 6 दिसंबर की रात को। शाहरुख खान ने इसी शो के ईवेंट के दौरान आमिर खान की फिल्म पीके के पोस्टर के बारे में पूछे जाने पर ये जवाब दिया।
मीडिया ने पूछा शाहरुख क्या आपने आमिर खान के हाल ही में रिलीज पीके के न्यूड पोस्टर को देखा। इस पोस्टर में भी काफी टैलेंट है। इसपर शाहरुख ने कहा "यहां तो कह दिया लेकिन वहां जाकर मत कहना कि न्यूडिटी टैलेंट है।" और शाहरुख हंसने लगे। शाहरुख ने ये बात मजाक में कही और मीडिया भी इसपर हंसने लगी लेकिन वहीं कहीं ना कहीं ये बात भी जाहिर हो गयी है कि तीनों खान इस बात की तो पूरी खबर रखते हैं कि बाकी के खान क्या कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












