ट्विटर पर सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बनें रजनीकांत
रजनी की महबूबा बनकर सोनाक्षी ने की ऐश-दीपिका की बराबरी!
ट्विटर पर अकाउंट खोलने के बाद रजनी ने मीडिया से कहा कि "मैंने ट्विटर के साथ शुरुआत करने का फैसला लिया क्योंकि मुझे लगता है कि यह मंच सभी खबरों और दुनियाभर के चलन से गुंजायमान है। मुझे बताया गया कि इसी जगह रजनी के सभी सर्वश्रेष्ठ चुटकुले हैं।" रजनी ने कहा कि अब मैं ज्यादा से ज्यादा लोगों के सवालों का जवाब दे सकूंगा।
मालूम हो कि रजनी के प्रशंसक सुपरस्टार रजनी के माध्यम से उनसे संपर्क कर पाएंगे। ट्विटर के भारतीय बाजार निदेशक ऋषि जेटली ने कहा, "हम ट्विटर पर रजनीकांत का स्वागत करते हैं।"
रजनी के चाहनेवाले उन्हें दीवानों की तरह प्यार करते हैं जिसका ताजा उदाहरण है कि रजनी के ट्विटर पर आने के महज तीन घंटे के भीतर ही उन्हें एक लाख से ज्यादा लोगों ने फॉलो कर लिया । इसके साथ ही हर मिनट करीब हजार लोग उन्हें फॉलो कर रहे हैं। वो ट्विटर पर सबसे तेज 50 (50 k) बनाने वाले खिलाड़ी बन गये हैं। यानी कि इससे पहले कोई भी तमिल हीरो नहीं है जिसके इतनी जल्दी फॉलोअर बने हों।
मालूम हो कि 9 मई को रिलीज होने वाली फिल्म 'कोचादैयां' भारत की पहली फोटो-रियलिस्टिक 3डी ऐनीमेटिड फिल्म है जिसका निर्देशन सौंदर्या रजनीकांत अश्विन ने किया है। यह 125 करोड़ रुपये के बजट से बनी है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ, आर सरथ कुमार, नासिर, शोभना और आदि पिनीशेट्टी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में संगीत ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले संगीतकार ए.आर. रहमान ने दिया है। फिल्म का निर्माण मीडिया वन ग्लोबल एंटरटेंमेंट और इरोज इंटरनेशनल ने मिलकर किया है।


Click it and Unblock the Notifications












