रजनी की महबूबा बनकर सोनाक्षी ने की ऐश-दीपिका की बराबरी!

सोनाक्षी सिन्हा का क्रेज युवाओं में हैं लेकिन वो तमिल सिनेमा के भगवान कहे जाने वाले सुपरस्टार रजनीकांत की भी पसंद हैं, यह नहीं पता था। आपको जानकर हैरत होगी की रजनी ने खुद सोनाक्षी को अपनी फिल्म में काम करने का मौका दिया है। सही में सोनाक्षी के लिए इससे बढ़कर खुश होने का अच्छा मौका नहीं हो सकता है। हालांकि सोनाक्षी सिन्हा और रजनीकांत की उम्र में काफी अंतर है,ऐसे में पर्दे पर उनका रजनीकांत की हिरोईन बनना काफी अटपटा सा है लेकिन सोनाक्षी इस अटपटी चीज को सच करने के लिए बेकरार हैं।

Pics: सोनाक्षी सिन्हा की खूबसूरत तस्वीरें

खबर है कि 'कोचादैंया' के बाद रजनीकांत अपनी नई फिल्म शुरू करेंगे जिसे कि के.एस रवि कुमार डायरेक्ट करेंगे इसमें रजनीकांत के अपोजिट सोनाक्षी सिन्हा और अनुष्का शेट्टी होंगी। वैसे सोनाक्षी की उम्र को लेकर लोगों को हैरानी नहीं होनी चाहिए क्योंकि सोनाक्षी से पहले ऐश्वर्या राय और दीपिका पादुकोण भी रजनीकांत की हिरोईन बन चुकी हैं। रजनी तो कैटरीना कैफ को भी अपनी अभिनेत्री बनना चाहते थे लेकिन कुछ कारणों की वजह से यह संभव नहीं हो पाया।

अगर वाकई में इन खबरों में सच्चाई है तो निश्चित तौर पर सोनाक्षी, ऐश्वर्या राय और दीपिका पादुकोण की लिस्ट में शामिल हो गयी है और यह भी मानना पड़ेगा कि उन्हें वो सबकुछ बहुत जल्दी मिल गया जिसके लिए ऐश और दीपिका को पाने में काफी वक्त लगा है। वाकई में मैडम शॉटगन में काफी दम है। यह फिल्म तमिल के साथ-साथ हिंदी में भी रिलीज होगी.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X