'सत्यमेव जयते' के लिए आमिर को अमेरिका करेगा सम्मानित
जो करो वह बहुत बढि़या करो वरना मत करो..इस नियम को मानने वाले सुपर स्टार आमिर खान अपनी इसी बात की वजह से काफी लोकप्रिय और सफल है। तभी तो वह देसी ही नहीं बल्कि विदेशियों की भी पसंद है। आमिर खान को अमेरिकी सम्मान के लिए चुना गया है।
जीं हां दोस्तों आमिर खान को अमेरिका की कंपनी पुरस्कार देने वाली है क्योंकि उन्होंने अपने टीवी शो सत्यमेव जयते के जरिये देश और समाज की कुरीतियों से लोगों का अवेयर करवाया औऱ यही नहीं उनकी कोशिशों से काफी समस्याओं का हल भी हुआ। इसलिए आमिर को 28 अक्टूबर को वाशिंगटन डीसी में अमेरिका अब्रॉड मीडिया (एएएम) पुरस्कार से सम्मानित करेगा। उनकी ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आमिर की सामाजिक कोशिश तारीफ के काबिल है इसलिए वह इस इनाम के हकदार है।
टीवी शो 'सत्यमेव जयते' के बारे में आमिर ने एक टीवी साक्षात्कार में कहा था कि उन्हें अपने पहले टीवी शो सत्यमेव जयते के दौरान बहुत कुछ सीखने और सोचने को मिलेगा। सच को करीब से जानने पर एहसास हुआ की केवल वो भारत नहीं हैं जो कि बड़े शहरों में बसता है बल्कि समाज के छोटे शहरों में भी हिंदुस्तान हैं जहां कि अपनी अलग कहानी हैं।
आमिर खान ने कहा कि कई बार ऐसा हुआ कि हम सच के तह तक पहुंचे और जब हकीकत सामने आयी तो हमारे पैरों के नीचे से मानों जमीन निकल गयी। कभी सच ने मुझे अंदर ही अंदर झकझोर दिया तो कई बार मुझे रूला भी गया।
सत्यमेव जयते ने मेरी सोच में काफी परिवर्तन भी किया है। आमिर खान ने कहा कि उन्हें लगता है कि हम जैसे कलाकारों को ज्वलंत मु्द्दो पर शो करने चाहिए और सामाजित कर्तव्य निभाना चाहिए। आमिर खान ने वादा किया कि वो एक बार फिर सत्यमेव पार्ट 2 को लेकर दर्शकों के बीच आयेंगे। उसकी तैयारी चल रही है, जिस दिन फाइनल हो जायेगा वो ऐलान कर देंगे।


Click it and Unblock the Notifications
