आखिर धूम 3 के लिए क्यों रोये आमिर खान?
सुनकर हैरत हुई ना..लेकिन सच्चाई यही है कि आमिर खान रो पड़े ..अरे अरे .. आपके आमिर खान को कोई परेशानी नहीं है बल्कि उन्हें दुख इस बात का हुआ कि उनकी मोस्ट अवेटड फिल्म धूम 3 की शूटिंग खत्म हो गयी। सेट के आखिरी दिन आमिर खान काफी भावुक हो गये क्योंकि शूटिंग करते करते सेट पर एक आत्मीय और पारिवारिक माहौल पैदा हो गया था जिसके बिछुड़ने पर आमिर खान को दुख हो रहा था इसलिए उनकी आंखे भर आयी।
अंदर की न्यूज रखने वालों का कहना है कि शूट के आखिरी दिन आमिर खान फिल्म से जुड़े सभी छोटे-बड़े लोगों से जाकर मिले और सबको सहयोग के लिए दिल से धन्यवाद दिया।
धूम 3 का लोग बेताबी से इंतजार कर रहे हैं.. धूम 3 में आमिर खलनायक की भूमिका में हैं। 'धूम 3' 2004 में आई फिल्म 'धूम' का तीसरा संस्करण है। 'धूम' में अभिनेता जॉन अब्राहम खलनायक की भूमिका में थे, जबकि 'धूम 2' में खलनायक की भूमिका अभिनेता रितिक रोशन ने निभाई थी। फिल्म के डायरेक्टर विजय कृष्णा आचार्य हैं फिल्म में आमिर खान के अलावा अभिषेक बच्चन, कैटरीना कैफ और उदय चोपड़ा भी है।
फिल्म में पहली बार आमिर खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं जबकि उदय चोपड़ा की यह अंतिम फिल्म बतायी जा रही है। कहा जा रहा है कि उदय इसके बाद अभिनय से संन्यास ले लेंगे और फिल्म निर्माण में किस्मत आजमायेंगे। खैर देखते हैं कि जिस फिल्म के लिए आमिर खान रो पड़े हैं वह लोगों के दिल को कितना छू पाती है।


Click it and Unblock the Notifications
