आखिर क्यों आमिर नहीं चाहते शाहरूख का रिकार्ड तोड़ना?
साल 2013 की बहुप्रतिक्षित फिल्म में से एक है अभिनेता आमिर खान की फिल्म धूम 3 जो कि क्रिसमस पर रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले ही आमिर की इस फिल्म को लेकर काफी बड़े-बड़े दावे किये गये हैं। कहा जा रहा था कि आमिर खान ने कहा कि उनकी फिल्म धूम 3 को रिलीज तो होने दो फिर देखना कि वह कैसे शाहरुख खान की 'चेन्नई एक्सप्रेस' का रिकार्ड तोड़ती है जिसने आमिर की ही फिल्म 3 इडियट्स का रिकार्ड तोड़ा है।
लेकिन अब अचानक से आमिर के सुर बदल गये हैं। आमिर खान ने कहा है कि मुझे किसी के रिकॉर्ड तोड़ने में दिलचस्पी नहीं है। मैं कलाकार हूं और मेरे दर्शकों के मनोरंजन, उन्हें एक अच्छा समय देने और भावनात्मक रूप से संतुष्ट करने से मुझे ऊंचाई मिलेगी।"
कल तक बड़े-बड़े दावे करने वाले आमिर खान के नरम पड़े तेवर के पीछे फिल्मी पंडितों ने कयास लगाने शुरू कर दिये हैं। उनका कहना है कि आमिर ने यह स्टेटमेंट सलमान खान से डरके दिया है। सलमान की बात आमिर किसी तरह से भी नहीं टालते हैं। हाल ही में सलमान ने दावा किया था कि वह शाहरूख से बदला अपनी फिल्म के जरिये लेंगे और उनकी मेंटल 'चेन्नई एक्सप्रेस' का रिकार्ड जरूर तोड़ देगी। जिसके बाद आमिर को लगा कि अगर वह किसी तरह का दावा करते हैं तो सलमान मियां उनसे भी दुश्मनी निभाने लग जायेंगे जिसे कि आमिर बिल्कुल नहीं चाहते हैं इसलिए उन्होंने अब किसी भी दावे से इंकार किया है।
खैर क्या सही है और क्या गलत है यह तो आमिर ही जानें..फिलहाल 'धूम 3' में खलनायक का किरदार निभा रहे आमिर ने कहा, "मैं अपने दर्शकों को प्यार कमाना चाहता हूं। मैं दर्शकों के प्यार का प्यासा हूं। मुझे खुद को चुनौती देना पसंद है। मुझे अपने दर्शकों को आश्चर्यचकित करना अच्छा लगता है।"
आगे की खबर स्लाइड में...


Click it and Unblock the Notifications