बिकनी 'सुपरमॉडल' बनने के लिए वीना ने कम की चर्बी
पाकिस्तानी विवादित अभिनेत्री वीना मलिक एक बार फिर अपनी फिल्म सुपरमॉडल को लेकर चर्चा में है। फिल्म के हिट होने के लिए वीना ने सारे हथकंडे अपना लिेए हैं। फिल्म में उन्होंने बिकनी के अलावा एक-दो ही ड्रेस पहनी है।
इसके लिए उन्होंने अपने भरे-पूरे शरीर की चर्बी भी कम की है। आपको जानकर हैरत होगी कि वीना ने फिल्म के लिए 9 किलो वजन घटाया है ताकी वह बिकनी में सेक्सी और हॉट लगे। जिसके बारे में वीना ने कहा कि इस फिल्म में मैंने इतनी बिकनी पहन ली है कि अब मैं आगे बिकनी पहनने के मूड में नहीं हूं।
फिल्म के ऑडियो रिलीज पर वीना ने बेबाकी से कहा कि उन्होंने यह सब केवल फिल्म के निर्देशक नवीन बत्रा के ही कहने पर किया अब मेरा वजन 47 किलो हो गया है जबकि इससे पहले मैं 56 किलो की थी। वीना ने यह कहकर साबित करने की कोशिश की वह अपने डायरेक्टर की ही अच्छी वाली हिरोईन है।
फिल्म में वीना ने जबरदस्त अंगप्रदर्शन किया है। फिल्म के सारे सींस में या तो वह बिकनी या कम कपडो़ में हैं तो या फिर फिल्म के हीरो अस्मित पटेल के साथ रोमांटिक मूवेंट में। कुछ समय पहले तक अस्मित के लिए अपना सब कुछ अर्पण करने का दावा करने वाली वीना ने कहा कि मैं तो किसी अस्मित पटेल को जानती नहीं। वह मेरे लिए मेरी फिल्म के केवल कोस्टार हैं।
गौरतलब है कि फिल्म 'सुपरमॉडल' के निर्माता भी नवीन बत्रा हैं।इस फिल्म की शूटिंग फिजी में हुई है। अश्मित पटेल ने फिल्म में फोटोग्राफर का किरदार निभाया है।


Click it and Unblock the Notifications












