'सुपरमॉडल' वीना ने की बिकनी से तौबा-तौबा
रामू की जिंदगी 50 50 में हद से ज्यादा अंग प्रदर्शन करने के बावजूद सफलता के लिए तरसने वाली अभिनेत्री वीना मलिक एक बार फिर से धमाकेदार फिल्म सुपरमॉडल की वजह से चर्चा में हैं। फिल्म के पहले ही लुक से साफ हो गया है कि इस फिल्म में भी वीना ने सारी सीमाएं तोड़ दी हैं। पहले ही लुक की तस्वीरों में वीना न्यूड, बाथटब में बैठी हुई और तौलिया लपेटे नजर आ रही हैं। फिल्म के कई दृश्यों में वीना ने बिकनी पहनी हैं, जिसके बारे में वीना ने कहा कि इस फिल्म में मैंने इतनी बिकनी पहन ली है कि अब मैं आगे बिकनी पहनने के मूड में नहीं हूं।
साथ ही वीना ने यह भी कहा कि शायद यह बॉलीवुड की अकेली ऐसी फिल्म है जिसमें आप मुझे कई बिकनी पहने देखेंगे। अब से मैंने आगे बिकनी न पहनने का फैसला किया हैश लेकिन शायद वीना यह भूल गयी हैं कि जिंदगी 50 50 के प्रमोशन के दौरान वीना ने बिकनी में ही हॉट फोटो शूट कराया था।और अक्सर इवेंट वगैरह में भी उनके कपड़े टूपीस की ही तरह होते हैं।
आपको बता दें कि फिल्म 'सुपरमॉडल' में वीना के एक्स प्रेमी अश्मित पटेल हैं जिन्हें वीना आजकल पहचानती भी नहीं हैं। फिल्म के निर्देशक नवीन बत्रा हैं।इस फिल्म की शूटिंग फिजी में हुई है। अश्मित पटेल ने फिल्म में फोटोग्राफर का किरदार निभाया है।
आईये आपको दिखाते हैं सुपर मॉडल की तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











