तीन वजहों से कोचादइयां' के ऑडियो लांच में पहुंचे शाहरूख
इस मौके पर शाहरुख खान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे उन्होंने ऑडियो लांच के मौके पर पत्रकारों को बताया, "मैं यहां तीन वजहों से आया हूं। सबसे पहली वजह, आप सभी की तरह मैं भी रजनीकांत का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।"
Did You Know: रजनीकांत ने की लोगों से सिगरेट छोड़ने की अपील
किंग खान ने अपने बीते दिनों को याद करते हुए बताया कि सालों पहले जब वह मुंबई आए तो रजनीकांत सर की एक हिंदी फिल्म की शूटिंग देखने गए थे जो आज भी उनके लिए काफी मैमोरेबल है। शाहरूख ने कहा कि "मैंने दूर से देखा कि वह एक बड़े से शीशे के सामने खड़े थे और अपने मुंह में सिगरेट फेंकने का अभ्यास कर रहे थे।"
Pics: 'कोचादइयां' के लिए रजनी पापा को बोला थैंक्यू सो मच
शाहरुख ने कहा कि यहां आने की दूसरी वजह रजनीकांत से उनकी दोस्ती है। तीसरी वजह के बारे में शाहरुख ने कहा, "मैं यहां ज्ञान पाने के इच्छुक व्यक्ति के रूप में आया हूं क्योंकि यहां जो फिल्में बनीं, उन्होंने वास्तव में हमारे देश का गौरव बढ़ाया है।"
गौरतलब है कि रजनीकांत की महात्वाकांक्षी फिल्म 'कोचादइयां' भारत की पहली फोटो रियलिस्टिक एनीमेशन फिल्म बताई जा रही है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, जैक्री श्रॉफ, आर.
शरत कुमार, आदि पिनीशेट्टी और शोबना महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 'कोचादइयां' 11 अप्रैल को देशभर में प्रदर्शित होगी। इसमें जैकी श्रॉफ, शोभना, आर. सरथ कुमार, आदि पिनीशेट्टी, नासिर और रुक्मिणी भी हैं।
Did You Know: तमिल सुपर स्टार रजनीकांत की जिन्हें लोग भगवान की तरह पूजते हैं। उन्होंने अपने फैंस से अनुरोध किया है कि प्लीज, जैसे भी करके वो सिगरेट की बुरी लत को छोड़ दें। यह आदत बहुत बुरी है और उनकी बीमारी का कारण यह सिगरेट ही है। जिसकी वजह से वो पिछले दिनों काफी बीमार रहे। रजनीकांत ने खुद स्वीकारा कि वो चाहकर भी सिगरेट छोड़ नहीं पाये जिसके कारण उन्हें शारीरिक इतना कष्ट झेलना पड़ा।


Click it and Unblock the Notifications












