शाहरूख से डरीं 'सुपर नानी', रिलीज डेट आगे बढ़ी
कल हमने आपको खबर दी थी कि हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट ने अपनी फिल्म 'फ्यूरी' की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है क्योंकि वो नहीं चाहते किे शाहरूख खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की वजह से उनकी फिल्म का बिजनेस खराब हो। इसलिए अब ब्रैड पिट की न्यूज इंडिया में 31 अक्टूबर को रिलीज होगी।
अब ऐसा ही हाल फिल्म निर्देशक इंद्र कुमार की 'सुपर नानी' का भी है, जो कि 'हैप्पी न्यू ईयर' के साथ रिलीज होने वाली थीं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इंद्र कुमार ने फैसला किया है कि उनकी स्मॉल बजट फिल्म 'सुपर नानी' 24 अक्टूबर की जगह 31 अक्टूबर को रिलीज होगी।
तो बॉलीवुड के बादशाह से डरता है हॉलीवुड का किंग!
गौरतलब है कि फिल्म फिल्म 'सुपर नानी' में रेखा, शरमन जोशी और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में हैं।
इंद्र कुमार ने मीडिया को कहा, "हमने अपनी फिल्म की रिलीज स्थगित कर दी है और इसके पीछे कई वजह हैं। उन प्रमुख वजहों में से एक यह है कि हम शाहरुख खान के साथ टक्कर लेने से बचना चाहते हैं।"
'सुपर नानी' रेखा ने बोला.. 'प्यार किया तो डरना क्या'
आपको बता दें कि फराह खान निर्देशित 'हैप्पी न्यू ईयर' 24 अक्टूबर पर रिलीज होगी। फिल्म में लीड रोल शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, विवान शाह हैं। फिल्म के गाने हिट हो चुके हैं। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर है।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/OsKjNc20UhQ?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












