Video: काफी हॉट एंड सेक्सी है 'हैप्पी न्यू ईयर' का 'लवली' सांग
इस साल की मोस्ट अवेटड फिल्मों में से एक है शाहरूख खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर', जिसके दो गाने इंडियावाले और मनवा लागे रे ने लोगों का दिल चुरा लिया है। जहां इंडियावाले एक डांस नंबर है और लोगों के अंदर जोश पैदा करता हैं वहीं मनवा लागे रे.. एक रोमांटिक नंबर है जो आज कल हर किसी की जुबां पर है। तो अब दोनों जोश भरे गाने के बाद फिल्म का तीसरा गाना रिलीज किया गया है जो कि लोगों के जोश नहीं होश उड़ा देगा।
Video: हैप्पी न्यू ईयर का तीसर हॉट लवली सांग
जी हां फिल्म का तीसरा गाना 'लवली' एक आयटम नंबर टाइप का सांग है, जो कि दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया है। फिल्म में दीपिका ने एक बार डांसर का रोल किया है, यह गाना उसी टाइप का है जिसमें दीपिका हद से ज्यादा हॉट एंड सेक्सी लग रही हैं। इस गाने में शाहरूख खान भी दिख रहे हैं। कुल मिलाकर यह गाना इस साल के हॉट नंबर्स में से एक है।
इस गाने को सुरों से सजाया है कनिका कपूर, रविंद्र उपाध्याय, मिरया वर्मा और फतेह ने। संगीत डॉ, फतेह का है। फिलहाल फिल्म की पूरी टीम फिल्म का प्रमोशन करने के लिए 'स्लैम टूर' पर है।
'लवली' सांग में दीपिका हद से ज्यादा हॉट और सेक्सी लग रही है...
मालूम हो कि शाहरूख खान की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर' की निर्देशिका फराह खान हैं। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बमन ईरानी, सोनू सूद और विवान शाह भी हैं। फिल्म दिवाली पर रिलीज हो रही है।
शाहरूख खान की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर'के बारे में और भी दिलचस्प बातें हैं जिनको जानने के लिए आप नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये..


Click it and Unblock the Notifications











