VIDEO: गाना है 'देसी लुक' पर 'टू पीस' पहनकर नाच रहीं सनी लियोन
अब इसे मज़ाक नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे। सनी लियोन की आने वाली फिल्म एक पहेली लीला का नया गाना रिलीज़ हुआ है। देसी लुक। गाने के बोल हैं,'मेरी देसी लुक ते मर गए गोरे गोर छोकरे'। ज़ाहिर सी बात है सनी देसी गर्ल बनकर लोगों का दिल जीतना चाहती हैं। क्योंकि अब तक बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ही हैं।
लेकिन उस देसी गर्ल और इस देसी गर्ल में एक बहुत बड़ा अंतर है। जहां प्रियंका ने लड़कियों में वापस साड़ी का क्रेज़ जगाया था वहीं सनी का गाने के बोल भले ही देसी लुक हैं पर सनी डांस कर रही हैं कुछ बिकिनी जैसे कपड़े पहनकर।
हालांकि सनी लियोन इस गाने में ब्राइट पिंक बिकिनी पहनकर कई शानदार डांस मूव करती नजर आ रही हैं। इस गाने को गाया है कनिका कपूर ने और म्यूजिक दिया है डॉ. ज्यूस ने। गौरतलब है कि फिल्म एक पहेली लीला एक म्यूज़िकल फिल्म है और इसमें 9 गाने हैं। सनी लियोन इस फिल्म में ट्रिपल रोल में नज़र आएंगी और उनके तीनों ही लुक इतने हॉट हैं कि आपसे संभाले नहीं संभलेंगे।
लीला में सनी लियोन ने एक बात तो साफ कर दी है कि वो आपके होश उड़ाने के लिए काफी हैं और उनकी हॉटनेस और बोल्डनेस का फिलहाल बॉलीवुड में कोई तोड़ ही नहीं है। और इस बात का इस्तेमाल एक पहेली लीला के डायरेक्टर बॉबी खान ने भरपूर किया है। देखिए सनी के इस गाने का वीडियो -


Click it and Unblock the Notifications












