कुछ हारने के लिए है नहीं, इसलिए सन्नी की जीत पक्की
इस मंगलवार को सन्नी को मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में देखा गया इसी केस के चलते। ट्विटर पर लोगों ने सन्नी लियोन और कमाल खान की लड़ाई को लेकर बहुत कुछ लिखा भी। एक ट्वीट को लेकर कोर्ट तक पहुंच जाने की बात लोगों को कुछ समझ नहीं आई। सारा दिकार ने लिखा "एक ट्वीट आपको कोर्ट कचहरी तक पहुंचा सकता है। थैंक गॉड हम सेलिब्रिटीज नहीं हैं और ना ही इनसेंसिटिव हैं।" सन्नी लियोन को खतरनाक बताते हुए भूषण ने लिखा "इस दुनिया में उस औरत से ज्यादा खतरनाक कुछ भी नहीं जिसके पास हारने के लिए कुछ भी ना हो।"
कुछ ने ये भी लिखा कि कमाल खान ये सब इसलिए कर रहे हैं ताकि सन्नी उनकी फिल्म में काम करने के लिए हां कह दें। एनार ने ट्वीट किया कमाल खान सन्नी लियोन के खिलाफ अपनी शिकायत वापस ले सकते हैं अगर सन्नी लियोन उनके प्रोडक्शन की फिल्म में काम करने के लिए तैयार हो जाएं। फिल्हाल तो ये केस सन्नी और कमाल खान के लिए एक मुसीबत बनता जा रहा है। लेकिन यूं लग रहा है कि सन्नी और कमाल खान दोनों एक दूसरे को इतनी आसानी से छोड़ने वाले नहीं हैं देखिये आगे आगे क्या होता है।


Click it and Unblock the Notifications












