सन्नी के मंदिर जाने पर शिव सेना खफा
काफी दिनों से ये खबर सुर्खियों में है कि सन्नी लियोन अपनी फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' की रिलीज से पहले मुंबई के मशहूर मंदिर सिद्धीविनायक मंदिर पहुंची। सन्नी के साथ 'रागिनी एमएमएस 2' की निर्माता एकता कपूर और साथ ही फिल्म की पूरी कास्ट भी वहां पर गयी और फिल्म की सफलता के लिए दुआ मांगी। सन्नी लियोन ने बैंगनी रंग की सलवार कमीज पहनकर मंदिर में गणपति बप्पा के दर्शन किये। वहां पर सभी वीआईपी मौजूद थे।
सन्नी के इस तरह मंदिर जाने को लेकर मीडीया ने तो ढेर सारी सुर्खिया बना दीं और साथ ही उन्हें कुछ दिनों के लिए मसालेदार गॉसिप भी मिल गयीं। लेकिन मुंबई की शिव सेना ने इस बात की निंदा की और कहा कि सन्नी वहां पर पब्लिसिटी के लिए गयी थीं और मंदिर में अपनी फिल्म या फिर अपनी पब्लिसिटी के लिए जाने वालों को अंदर घुसने नहीं देना चाहिए। शिव सेना ने साथ ही ये भी कहा कि अगर कोई सच्ची आस्था के साथ मंदिर में दर्शन करता है तो उसके लिए मंदिर के दरवाजे खुले हैं लेकिन सन्नी ये सब पब्लिसिटी के लिए कर रही हैं और इसलिए ये निंदनीय है।
शिव सेना के एक निजी अखबार के एडिटर ने लिखा है कि जो लोग पब्लिसिटी के लिए मंदिर जाते हैं उन्हें मंदिरो में जाने से रोकना चाहिए। सिद्धीविनायक मंदिर के ट्रस्टी उदयप्रताप सिंह ने भी कहा कि जो भक्त सच्ची भक्ति के साथ मंदिर जाते हैं उनका स्वागत है लेकिन जो सिर्फ पब्लिसिटी या फिर अपने कमर्शियल इंटरेस्ट के लिए मंदिर जाते हैं उन्हें रोकना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications












