खुद को भारतीय साबित करने में जुटी सन्नी लियोन

चर्चित पोर्न स्टार सन्नी लियोन इन दिनों एकता कपूर की आने वाली फिल्म रागिनीएमएमएस 2 की शूट में बिजी हैं। सन्नी ने कहा है कि वो इस समय काफी खुश हैं क्योंकि उनकी सरजमीं तो भारतीय ही है। इसलिेए वो हर हाल में अपने इंडियन दर्शकों को लुभाने में लगी हुई हैं। सन्नी ने कहा है कि एकता की फिल्म के बाद लोग उन्हें इंडियन कहना शुरू कर देंगे।

वैसे सन्नी ने कुछ दिनों पहले सार्वजनिक रूप से भारतीय रूप धरा था, वो बकायदा सलवार-सूट और सिर पर दुपट्टा रखकर मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर में पहुंची थीं। सन्नी ने दावा किया है कि रागिनीएमएमएस 2 उनके करियर की टर्निंग प्वाइंट होगी।

आपको बता दें कि 'रागिनी एमएमएस 2' के शूट को जैसे ही सन्नी पूरा करती हैं। अप्रैल में वो एक्शन फिल्म टीना और लोलो की शूटिंग करेंगी। जिसे कि देवांग ढोलकिया निर्देशित करेंगे। ढोलकिया ने बताया कि यह एक विशेष और अच्छी फिल्म है जिसके लिए सन्नी लियोन को खास प्रशिक्षण लेना होगा।

वैसे सन्नी ने रागिनी एमएमएस 2 के लिए भी वर्कशॉप का सहारा लिया था। फिल्म के बारे में सन्नी ने पहले ही बताया है कि यह फिल्म पूरी तरह से उनकी है। इस बार वो अपने डॉयलाग के लिेए डबिंग का सहारा भी नहीं लेंगी।

सन्नी मंशा जाहिर की है कि वो फैंमिली फिल्मों को करना चाहती हैं ताकि उन्हें पूरी तरह से भारतीय दर्शक अपना सके। आपको बता दें कि सन्नी पोर्न की दुनिया का बहुत बड़ा नाम है। उन्होंने भारत में बिग बॉस सीजन 4 से प्रवेश किया था और जिस्म2 उनकी पहली हिंदी फिल्म थी। आपको बता दें कि सन्नी के पापा इंडियन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X