Exclusive: सन्नी जैसियों के ही कारण होते है 'रेप'
पोर्न स्टार सन्नी लियोन के विवादित रेप ट्विट से उपजा विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि सन्नी लियोन खुद कह चुकी हैं उन्होंने रेप जैसे जघन्य अपराध के बारे में कोई भी ट्विट नहीं किया है लेकिन लोग उनकी बात मानने को तैयार नहीं हैं।
बनारस के महिला जागृति शिविर, जो कि पहले से ही सन्नी लियोन की खिलाफत कर रहा है, ने कहा है कि भारत में रेप जैसी वारदातें सन्नी लियोन जैसियों के ही कारण ही हो रहे हैं। पर्दे पर अश्लीलता का नंगा-नाच रचने वालीं और सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर ऊल-जूलूल बातें लिखने वाली सन्नी जैसी महिलाओं के कारण पुरूषों का दिमाग खराब होता है जिसका खामियाजा हमारी बहन-बेटियों का भुगतना पड़ता है। सन्नी लियोन जैसे लोगों के काम को तो प्रतिबंधित कर देना चाहिए।
आपको बता दें कि महिला जागृति शिविर ने पहले भी कहा था कि सन्नी लियोन ही नहीं बल्कि एकता कपूर को भी बैन कर देना जाईये क्योंकि उन्हीं जैसे लोगों की वजह से सन्नी लियोन जैसी पोर्न स्टारों को काम मिलता है। महिला जागृति शिविर ने दावा किया है कि वो सन्नी की आने वाली फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' को बनारस के सिनेमाघरों में प्रदर्शित नहीं होने देंगी।
गौरतलब है कि सुबह से खबरें चल रही हैं कि कैनडियाई पोर्न स्टार सन्नी लियोन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा था कि 'बलात्कार कोई अपराध नहीं है बल्कि यह तो सरप्राइज सेक्स का हिस्सा है' लेकिन जब लोगों की ओर से उनके इस ट्विट पर विवादित टिप्पणियां आनी शुरू हो गयीं तो उन्होंने तुरंत इस ट्विट को डिलीट कर दिया था।हालांकि सन्नी लियोन ने कहा है कि उन्होंने इस तरह के किसी भी फालतू बात को ट्विट नहीं किया है। जो खबरें प्रसारित और प्रकाशित की जा रही हैं वो सरासर गलत और झूठी हैं। मैंने कुछ नहीं किया है जो कुछ भी हो रहा है वो विवादित एक्टर कमाल खान के कारण हो रहा हैं जिन्हें मैं अभी कुछ कहना नहीं चाहती हूं। यह सब उनका ही किया-धरा है। जो लोग रेप और सेक्स के बीच का अंतर नहीं जानते हैं उनके लिए मैं केवल कह सकती हूं कि वो 'इडियट' हैं।


Click it and Unblock the Notifications












