मिया खलीफा ने किसानों के समर्थन में किया ट्विट, लेकिन ट्रेंड होने लग गईं सनी लियोन, मीम्स वायरल
भारत में चल रहे किसान आंदोलन पर पॉपस्टार रिहाना के बाद अब एडल्ट स्टार रह चुकीं मिया खलीफा ने भी ट्विट किया है और अपना समर्थन जताया है। लेकिन मिया के ट्विट करते ही सोशल मीडिया पर सनी लियोन ट्रेंड करने लगी हैं और लोग उनसे सवाल कर रहे हैं कि भारत में रहते हुए भी वो इस मुद्दे पर कोई बयान क्यों नहीं दे रही हैं!
भारत में नए कृषि बिल को लेकर लंबे समय से किसान आंदोलन चल रहा है। हरियाणा, पंजाब और देश के अलग-अलग हिस्सों के किसान इस बिल का विरोध कर रहे हैं। अब इस पर कई चर्चित इंटरनेश्नल नाम भी अपना समर्थन दिखा रहे हैं। हालांकि, भारत के विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर इन ट्विट्स को लेकर बयान जारी किया है।

लेकिन, रिहाना, मिया खलीफा, सनी लियोन सभी टेंड कर रहे हैं। बता दें, मिया खलीफा और सनी लियोन दोनों ही पूर्व पॉर्न स्टार रह चुकी हैं.. लिहाजा, मिया के ट्विट करते ही सनी लियोन को ट्रेंड किया जाने लगा और उनसे जुड़े मीम्स शेयर किया जाने लगा।
'सूर्यवंशी' की रिलीज से पहले, जानें बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की टॉप 10 फिल्में- रिपोर्ट


Click it and Unblock the Notifications











