'सूर्यवंशी' की रिलीज से पहले, जानें बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की टॉप 10 फिल्में- रिपोर्ट
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर जल्द ही घोषणा की जा सकती है। लेकिन कोई शक नहीं कि लॉकडाउन के बाद, यह सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म बन चुकी है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस को भी काफी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि यह सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म साबित होगी।
सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के साथ दिखेंगी कैटरीना कैफ.. जबकि अजय देवगन और रणवीर सिंह का कैमियो भी चर्चा मे है।दर्शक एक साथ सिंघम, सिंबा और सूर्यवंशी को देखने के लिए उत्साहित हैं।

सूर्यवंशी 2020 होली पर ही रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन में टलती चली गई। पिछले साल अक्षय कुमार की एक भी फिल्म थियेटर में रिलीज नहीं हो पाई थी।
अक्षय कुमार के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को देखा जाए तो साल 2019 काफी जबरदस्त रहा था, जब एक्टर ने एक ही साल में तीन 200 करोड़ी फिल्में दी थीं- मिशन मंगल, हाउसफुल 4 और गुड न्यूज। इससे पहले अक्षय कुमार की किसी फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया था।
संजय दत्त- अरशद वारसी स्टारर 'मुन्नाभाई 3' कब होगी शुरु, निर्माता ने तोड़ी चुप्पी, दिया फाइनल जवाब


Click it and Unblock the Notifications












