..................... मुन्नाभाई में क्यों हो रही है देरी, विधु विनोद चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी | Why Munnabhai 3 is getting delayed, Vidhu Vinod Chopra reveals the reason - Hindi Filmibeat

संजय दत्त- अरशद वारसी स्टारर 'मुन्नाभाई 3' कब होगी शुरु, निर्माता ने तोड़ी चुप्पी, दिया फाइनल जवाब

मुन्नभाई और सर्किट बनकर संजय दत्त और अरशद वारसी ने लोगों को इतना इंटरटेन किया है कि अब 15 साल के बाद भी लोग इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। 2003 में आई मुन्नाभाई एमबीबीएस और 2006 में आई फिल्म लगे रहो मुन्नाभाई की बेजोड़ सफलता के बाद फिल्म के अगले पार्ट को लेकर घोषणा की गई थी। लेकिन दिन ब दिन यह इंतजार लंबा होता गया।

जहां कुछ सूत्रों का कहना है कि फिल्म जल्द शुरु हो सकती है। वहीं, अब खुद फिल्म के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है। निर्माता साफ तौर पर कहा कि उनके या निर्देशक राजकुमार हिरानी के पास फिलहाल कोई कहानी नहीं है, जिस पर फिल्म बनाई जा सके।

Munnabhai 3

विधु विनोद चोपड़ा ने बॉलीवुड हंगामा को दिये एक इंटरव्यू में कि उन्हें एक अच्छी स्क्रिप्ट का इंतज़ार है। सिर्फ पैसा कमाने के लिए वो फिल्म नहीं बनाना चाहते। उन्होंने कहा, "एक बेहतर सिनेमा का निर्माण ही एक फिल्म निर्माता को खुशी देता है। मैं और राजू हिरानी, हम काम को लेकर पागल हैं, हम हमेशा बेहतर काम करने की तलाश में रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X