रागिनी के लिए सन्नी पहुंची सिद्दिविनायक
पोर्न स्टार सन्नी लियोन इन दिनों एकता कपूर की आने वाली फिल्म 'रागिनी एमएमएस2' को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म शूटिंग फ्लोर पर है। फिल्म की चर्चा इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि साल 2010 की हिट फिल्म 'रागिनी एमएमएम' का यह सीक्वेल पार्ट है। फिल्म में सन्नी लीड रोल में हैं। कहा जा रहा है कि अपनी पोर्न इमेज को बदलने के चक्कर में सन्नी लियोन इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत कर रही है।
उन्होंने घंटो फिल्म के वर्कशॉप में बिताये तो वहीं मैडम भगवान को भी याद करना नहीं भूल रही हैं। इसलिए वो हर काम कर रही हैं जिनसे भारतीय दर्शक प्रभावित हों। खबर है कि गणेश जी की पूजारन एकता कपूर ने अपनी फिल्म 'रागिनी एमएएमएस 2' शुरू करने पहले से सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची उन्होंने वहां अपनी फिल्म की कामयाबी के लिए दुआ मांगते हुए गणेश जी की आरती रखी थी।
जिसमें मुख्य रूप से सन्नी लियोन शामिल हुईं, यही नहीं पूरी श्रद्धा के साथ उन्होंने गणेश जी की आरती गायी भी और की भी। सन्नी के इस भक्तिमय रूप को देखकर हर कोई बस चकित रह गया। इस आरती में एकता कपूर ने सारे वीआईपी लोगों को ही शामिल किया था।
कहा जा रहा है ऐसा करने के पीछे एकता कपूर हैं , जिन्होंने सन्नी लियोन को कहा है. कि अगर उन्हें बॉलीवुड में कामयाबी से टिकना है तो उन्हें हर वो काम करना होगा जो कि एक भारतीय अभिनेत्री करती है। इसलिए शायद सन्नी लियोन हर जगह भारतीय परिधानों में देखी जा रही हैं और भारतीय संस्कारों को तवज्जो दे रही है।

Click it and Unblock the Notifications












