अर्द्धनग्न सन्नी लियोन के साथ क्यों नाचे दिल्लीवासी?
एक तरफ दिल्ली की सड़कों पर गैंगरेप को लेकर चल रहे प्रदर्शन से पूरी संसद हिल गयी हैं वहीं दूसरी ओर पोर्न स्टार ने दिल्ली के ललित होटल में नये साल की पूर्व संध्या पर करीब 2000 लोगों के बीच में अर्धनग्न होकर डांस किया। जिसमें उनका बखूबी साथ वहां मौजूद लोगों ने दिया। सन्नी ने कहा कि उन्हें दिल्ली में डांस करके बड़ा मजा आया, उन्हें अब समझ में आया कि लोग दिल्ली को भारत का दिल क्यों कहते हैं?
लेकिन सोचने वाली बात यह है कि जब हनी सिंह के फूहड़ गानों के चलते उनका शो रद्द हो सकता है तो फिर सन्नी के साथ दिल्ली वालों ने नये साल का जश्न क्यों मनाया? आखिर किसी ने उस समय आवाज क्यों नहीं लगायी जब सन्नी जैसी एडल्ट स्टार के बदन दिखाऊ डांस का लोग लुत्फ उठा रहे थे। आखिर उस समय वो लोग क्यों चुप और बेखबर थे जो कि गैंगरेप के लिए बुलंद आवाज में सड़कों पर लड़कियों को ही जिम्मेदार ठहरा रहे थे?
आपको बता दें कि पोर्न स्टार ने कहा कि राजधानी के ललित होटल में जब करीब 2000 लोगों के सामने उन्होंने पर्फार्म किया तो उन्हें काफी अच्छा लगा उन्होने कहा कि उन्हें इस तरह के रियेक्शन की उम्मीद नहीं थी। सन्नी लियोन की इस बात का समर्थन उनके पति डेनियल वीबर ने भी किया है। सन्नी ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बॉलीवुड के हॉट आयटम पर जमकर ठुमके लगाये जिसमें मुन्नी बदनाम हुई, शीला की जवानी और चिकनी चमेली जैसे गीत शामिल हैं। सन्नी ने पांच सितारा होटल में डांस करने के लिए करोड़ो रूपये लिये थे।
आईये आपको दिखाते हैं सन्नी लियोन के हॉट डांस की तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications











