..................... Sunny Leone slams Rakhi Sawant, Celina Jaitley's 'useless' comments - Hindi Filmibeat

राखी सावंत, सेलिना जेटली को सनी लियोन का करारा जवाब!

[बॉलीवुड न्यूज] पिछले काफी समय से राखी सावंत सनी लियोन को लेकर कमेंट्स करती आई हैं। कभी उनके पिछले प्रोफेशन को लेकर तो कभी विदेशी होने को लेकर। बहरहाल, सनी लियोन ने एक लंबी चुप्पी के बाद सभी कमेंट्स का करारा जवाब दिया है।

sunny leone

सनी लियोन ने कहा कि उन्हें आइटम गर्ल राखी सावंत और एक्ट्रेस सेलिना जेटली का उन पर सार्वजनिक रूप से 'बेमतलब' की कमेंट्स करना निहायत ही अनप्रोफेशनल लगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के बेकार कमेंट्स से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

PICS: समुद्र तट पर सनी लियोन की शूटिंग और मस्ती..

बता दें, रियलिटी शो 'एमटीवी स्प्लिट्सविला 8' के लांच पर सनी ने ये बातें कहीं। राखी सावंत और सेलिना के बर्ताव पर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, 'वे बेमतलब की और बेबुनियाद कमेंट्स हैं। यह अनप्रोफेशनल है। मैंने इस तरह कभी किसी को बात करते नहीं सुना। इसीलिए यह उनकी समस्या है। मुझे इसकी परवाह नहीं। मैं यहां अच्छा काम करने आई हूं और मैं वही करने पर ध्यान दूंगी।'

गौरतलब है कि, कुछ समय पहले ही राखी सावंत ने सनी को भारत से निकल जाने को कहा। वहीं, सेलिना ने उनके घर में किराए पर रह रहीं सनी और उनके पति पर घर में 'गंदगी' फैलाने का आरोप लगाया।

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X