..................... Sunny Leone to visit Siddhivinayak temple before Ragini MMS 2 like Poonm Panday | पूनम से प्रभावित सन्नी पहुंची बप्पा की शरण में - Hindi Filmibeat

पूनम से प्रभावित सन्नी पहुंची बप्पा की शरण में

पोर्न स्टार सन्नी लियोन का जलवा बरकरार है लेकिन लगता है कि उनके ऊपर भी बिकनी गर्ल पूनम पांडे का असर हो गया है इसलिए अब वो भी पूनम की तरह मंदिरों के चक्कर लगा रही हैं। फिल्म जिस्म 2 की विफलता से परेशान सन्नी लियोन अब किसी भी कीमत पर फ्लॉप नहीं होना चाहती हैं इसलिए उन्होंने ऊपरवाले की शरण पकड़ी हैं। हाल ही में वो सिद्दिविनयाक मंदिर की स्पेशल आरती में शामिल हुईं। जमकर और ध्यान लगाकर पूजा-पाठ किया। यह स्पशेल आरती उनकी आने वाली फिल्म रागिनी एमएमएस 2 की निर्माता एकता कपूर ने रखी थीं। जिसमें मुख्य तौर पर सन्नी शामिल हुईं।

सन्नी का यह धार्मिक रूप देखकर अनायस ही पूनम पांडे याद आ गयीं जो कि गणेश महोत्सव में साड़ी पहनकर आरती करते देखी गयीं थीं। पूनम के इस श्रद्धारूप के तुरंत बाद खबर आयी कि पूनम पांडे को फिल्म मिल गयी है। शायद ऐसी ही सफलता की उम्मीद सन्नी को भी हो इसलिए तो वो भी भगवान की शरण में पहुंची हैं।

वैसे सन्नी ने दावा किया है कि रागिनी एमएमएस 2 जरूर हिट होगी, फिल्म के गाने औऱ स्टोरी काफी अच्छी है जो कि लोगों को खासी पसंद आयेगी। मंदिर के बारे में बात करते हुए सन्नी ने कहा कि यह एक खूबसूरत और अलौकिक अनुभव है जो उन्हें दिल से छू गया। वो सिद्धिविनायक बार-बार आना चाहेंगी।

मालूम हो कि साल 2010 की सफल फिल्म रागिनी एमएमएस के पार्ट 2 में सन्नी लियोन लीड रोल कर रही हैं। फिल्म के निर्देशक भूषण पटेल हैं। फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं। सन्नी ने इससे पहले पूजा भट्ट की फिल्म जिस्म 2 में काम किया था जिसे कि अमित सक्सेना ने निर्देशित किया था। लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गयी थी।

बप्पा के डर से पूनम ने पहनी साड़ी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X