बप्पा के डर से पूनम ने पहनी साड़ी

कहते हैं ना ऊपर वाले का डर हर किसी को होता है। अच्छे-अच्छों की बैंड बज जाती है उसके आगे तो भला पूनम पांडे क्या चीज हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आपकी चहेती पूनम पांडे को हुआ क्या है? तो घबराइये मत पूनम पांडे को कुछ नहीं हुआ है वो एक-दम से भली चंगी है।

दरअसल बात गणपति महोत्सव की है। मुंबई के अंधेरी इलाके में गणेश महोत्सव मनाया जा रहा था, हर आम इंसान की तरह मैडम पूनम भी गणपति बप्पा के दर्शन के लिए वहां पहुंची। पूनम के रूप-रंग को देखकर हर कोई बस हैरान ही रह गया। कपड़ो के नाम पर कोटापूर्ति करने वाली पूनम वहां साड़ी पहन कर आयीं थी। पूनम ने बड़ी ही शालीनता से गणेश जी के सामने मत्था टेका और अपनी सफलता के लिए ऊपर वाले से कामना की। पूनम के इस रूप को देखकर उनकी आलोचना करने वाले भी मंत्र-मुग्ध हो गये।

वैसे कहा जा रहा है कि पूनम ने यह शालीनता इसलिए दिखायी क्योंकि उन्हें पिछली बार का सबक याद है, पिछली बार मैडम स्कर्ट पहन कर पंडाल में पहुंची थीं जिसके बाद तो लोग इस कदर बेकाबू हो गये थे कि उन्हें संभालना बिल्कुल मुश्किल हो गया था। खुद पूनम लोगों की इस बेताबी से घबरा गयी थीं इसलिए इस बार उन्होंने दिमाग लगाया और साड़ी पहन कर दर्शन करने आयीं।

हालांकि यहां भी वो अपनी अदाओं से बाज नहीं आयी। उनकी साड़ी बैंगनी और सफेद रंग की थी लेकिन थी काफी पारदर्शी ऊपर से उनका लो कट का ब्लाउज लोगों की नजर में आ गया लेकिन फिर भी इस बार पूनम पांडेय का यह रूप पिछली बार की तुलना में काफी सुधरा हुआ था। चलिए बुद्धिदेव ने उन्हें बुद्धि दी और पूनम सार्वजनिक स्थल पर पूरे कपड़े में दिखायी दीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X