क्यों नहीं जा सकतीं सन्नी मंदिर?
सन्नी लियोन अपनी डायरेक्टर एकता कपूर के साथ मंदिर गयी थीं और एकता कपूर ने सन्नी से कहा भी कि उन्हें अपनी फिल्म के रिलीज से पहले हर बार मंदिर जाना चाहिए। इससे सन्नी को उनकी पॉर्न स्टार की इमेज से भी मुक्ति मिल जाएगी। लेकिन सन्नी के लिए उनका पहला कदम ही उल्टा पड़ गया। वो पहुंची मंदिर खुद की एक अच्छी इमेज बनाने के लिए और लोगों ने उनके मंदिर जाने की बात का इतना विरोध कर दिया कि बाकी लोग भी सन्नी के मंदिर जाने की बात का विरोध करने लगे।
वनइंडिया में हमने ये खबर छापी कि बॉलीवुड का लगभग हर एक्टर सिद्धीविनायक मंदिर जा चुका है लेकिन सन्नी के मंदिर जाने पर इतना बवाल क्यों तो लोगों के जो जवाब आए वो कुछ इसतरह थे। ज्याउल हक ने लिखा सन्नी एक पॉर्न स्टार है इसलिए। और इसका काम ही कुछ ऐसा की सबको मालूम है। उसके बाद अहमद सईद ने लिखा इसलिए कि सन्नी एक पॉर्न स्टार है और मीडिया सन्नी को बार बार खबरों में लाकर हमारी लड़कियों पर बुरा असर डाल रही है के कोई बात नहीं थोड़ा सा वक्त पोर्न करो बाद में फिल्मों में आपको काम मिल जाएगा। फिर फिल्मों में काम करो। बेटीवाले बाप को बहुत तकलीफ होती है सन्नी की कोई भी खब पढक़र।
इन सबकी राय सुनकर तो यही लगता है कि इंडिया जितना भी मॉर्डन बन जाए लेकिन एक पॉर्न स्टार को कभी भी अपने बगल में या अपने साथ खड़ा नहीं देख सकता। भले ही इनकी फिल्में देखने छुपछुपकर सिनेमाहॉल जाए। तो आप भी इस पर अफनी राय दीजिए कि आप को क्या लगता है सन्नी के मंदिर जाने पर लोगों को आपत्ति क्यों होनी चाहिए?


Click it and Unblock the Notifications












