हटा ली गयी शाहरुख की सुरक्षा
ज्ञात हो कि 2008 में इंडियन मुजाहिद्दीन द्वारा एक न्यूज चैनल को इमेल भेजा गया था और उस ईमेल के अनुसार उन्होंने बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन पर हमला करने की धमकी दी थी। तभी से मुंबई पुलिस ने शाहरुख खान को आठ कांस्टेबल की सुरक्षा दी थी। ये कांस्टेबल दो शिफ्ट में शाहरुख खान की सुरक्षा में लगे रहते थे। इन कांस्टेबल के साथ शाहरुख खान ने अपना एक निजी गार्ड भी रखा है और वो हमेशा सुरक्षा के घेरे में चलते थे।
हाल ही में मुंबई पुलिस ने मीटिंग के दौरान ये डिसीजन लिया गया कि अब शाहरुख खान को इस सुरक्षा की जरुरत नहीं है और इसलिए उन्होंने शाहरुख से इस सुरक्षा को वापस लेने का फैसला कर लिया है। शाहरुख खान से पहले भी कई बार बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं और पुलिस ने उन्हें भी सुरक्षा दी है। 2010 में मुंबई पुलिस ने पचास से ज्यादा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को पुलिस प्रोटेक्शन दी थी जिसमें करन जौहर, विवेक ऑबरॉय, हिमेश रेशमिया और फिरोज नाडियावाला भी शामिल थे।


Click it and Unblock the Notifications












