एक्शन और ग्लैमर का मिश्रण हैं सन्नी लियोन
अरे यह कहना हमारा नहीं बल्कि उन निर्देशकों का है जो कि इन दिनों सन्नी लियोन को निर्देशित कर रहे हैं। सन्नी को डायरेक्ट करने वाले निर्माता-निर्देशक देवांग ढोलकिया का है जिनकी फिल्म टीना एंड लोलो में सन्नी लियोन काम करने जा रही हैं। लेस्बियन विषय पर बनने वाली फिल्म के लिए सन्नी को साइन करके देवांग ने कहा कि मेरा दावा है कि मेरी फिल्म के बाद लोग सन्नी लियोन के बारे में अपनी राय बदल देंगे।
मालूम हो कि देवांग ने बोला कि उनकी फिल्म एडल्ट नहीं बल्कि एक्शन मूवी होगी। भले ही उनकी फिल्म में पोर्न स्टार सन्नी है लेकिन फिल्म में एडल्ट सींस नहीं बल्कि एक्शन दृश्यों की प्राथमिकता होगी।
फिल्म की कहानी महिला प्रधान है जो कि सन्नी को फिल्मी दुनिया में एक नये इमेज में कैद करेगी। फिल्म देखने के बाद लोगों की राय सन्नी के बारे में बदल जायेगी तो वहीं फिल्म में मिनिषा लांबा का भी महत्वपूर्ण रोल है। फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू की जाएगी।
देखते हैं देवांग का यह दावा कितना सही साबित होता है क्योंकि पूजा भट्ट ने भी जिस्म 2 के समय सन्नी को लेकर काफी बातें कही थीं लेकिन फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा देखते हैं टीना एंड लोलो का क्या हश्र होता है बॉक्सऑफिस पर।


Click it and Unblock the Notifications












