टीना एंड लोलो और जैकपॉट से बदलेगी सन्नी की किस्मत
पोर्न स्टार सन्नी लियोन अब कामुक फिल्मों के बाद निर्देशक देवांग ढोलकिया की फिल्म 'टीना एंड लोलो' के एक्शन रोल में दिखायी पड़ने वाली है जिसका नाम है टीना एंड लोलो। जिसके लिए सन्नी ने वर्कशाप से प्रशिक्षण ले रही हैं। फिल्म की जल्द ही शूटिंग शुरू होने वाली है।
सन्नी के करीबी ने बताया, "वह वाकई में कड़ी मेहनत कर रही हैं। यह पूरी तरह मारधाड़ वाली फिल्म है। इसमें अलग तरह का मारधाड़ दिखेगा.. और सनी कड़ी मेहनत कर रही हैं। वह इसे लेकर बहुत रोमांचित हैं।"
फिल्म में पोर्न स्टार सन्नी लियोन संग ग्लैमरस तारिका मिनिषा लांबा भी है। इस एक्श्न मूवी में सन्नी-मिनिषा दोनों लेस्बियन का रोल प्ले कर रहे हैं, इसलिए दोनों ही के बीच में काफी गरमागरम सीन भी फिल्माये जायेंगे। खबर तो यह भी है फिल्म में सन्नी-मिनिषा का एक लंबा किसिंग सीन भी होगा। जिसको लेकर अभी से अफवाओं का बाजार गर्म है, कहा जा रहा है कि फिल्म काफी हॉट होने वाली है।
पहले मिनिषा वाला रोल अभिनेत्री ऋचा चड्ढा को ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने पोर्न स्टार सन्नी के साथ काम करने से मना कर दिया जिसकी वजह से अब यह रोल मिनिषा लांबा को मिल गया है।
हालांकि निर्देशक देवांग ने बोला कि उनकी फिल्म एडल्ट नहीं बल्कि एक्शन मूवी होगी। भले ही उनकी फिल्म में पोर्न स्टार सन्नी है लेकिन फिल्म में एडल्ट सींस नहीं बल्कि एक्शन दृश्यों की प्राथमिकता होगी। इसके अलावा सन्नी लियोन हिंदी फिल्म 'रागिनी एमएमएस-2' होगी और वह 'जैकपॉट' में भी काम कर रही हैं। 'जैकपॉट' में वह अपने पति डेनियल वीबर के संग भी नजर आयेंगी।
आईये जानते हैं क्या है टीना-लोलो की खासियत


Click it and Unblock the Notifications











