इस एक्टर के साथ काम कर सनी लियोन को आया मजा..
[बॉलीवुड न्यूज] सनी लियोन और राम कपूर की फिल्म 'कुछ कुछ लोचा है' रिलीज होने को पूरी तरह से तैयार है। इसी दौरान दोनों इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। बता दें, सनी लियोन राम कपूर की तारीफ करते नहीं थक रही हैं।

कॉमेडी फिल्म 'कुछ कुछ लोचा है' में राम कपूर के साथ काम कर रही सनी का कहना है कि राम कपूर के साथ फिल्म में काम कर बहुत मजा आया। सनी के मुताबिक, राम एक सच्चे कॉमेडी कलाकार हैं।
सनी ने कहा, राम बहुत मजाकिया हैं और इसी वजह से सेट पर हमेशा हल्का माहौल बना रहता था। राम के साथ काम कर बहुत मजा आया। बता दें, पिछले दिनों ही इस फिल्म का गाना 'जाने दो न..' रिलीज हुआ है जिसमें सनी और राम कपूर रोमांस करते दिख रहे हैं।
VIDEO: 'कुछ कुछ लोचा है' का नया गाना..RED साड़ी में HOT सनी लियोन
देवांग ढोलकिया के निर्देशन में बन रही फिल्म 'कुछ कुछ लोचा है' में राम कपूर 45 वर्षीय शादीशुदा आदमी का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, बॉलिवुड स्टार शनाया के किरदार में नजर आएंगी सनी लियोन। जिससे मिलने के बाद राम की जिंदगी में एक बदलाव आता है। फिल्म 8 मई को रिलीज होगी।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications
