हनुमान चालीसा से होगी 'रागिनी एमएमएस 2' की शुरूआत
लेकिन लोगों को फिल्म देखकर ज्यादा डर ना लगे इसलिए भगवान पर विश्वास रखने वाली एकता कपूर ने फिल्म की शुरुआत हनुमान चालीसा की लाइनों के साथ करने के फैसलालिया है। इसके पीछे एकता कपूर ने तर्क दिया है कि हनुमान चालीसा के जरिये वह अपनी फिल्म शूरू करेंगी ताकी बुरी नजर से फिल्म बची रहे।
सन्नी की जवानी संग दिखेगा हीरो का पागलपन
गौरतलब है कि फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' में सन्नी लियोन, संध्या मृदुल, दिव्या दत्ता और प्रवीण डबास मुख्य रोल निभा रहे हैं। फिल्म के निर्देशक भूषण पटेल हैं। फिल्म साल 2011 में आयी फिल्म रागिनी एमएमएस का सीक्लेव है। इस हॉरेक्स( हॉरर+ सेक्स) फिल्म की रिलीज का इंतजार एक बड़ा दर्शक वर्ग कर रहा है। फिल्म के गाने पहले ही हिट होचुके हैं।
Did You Know: एकता कपूर काफी अंधविश्वासी हैं...
'रागिनी एमएमएस 2' फिल्म के निर्देशक भूषण पटेल फिल्म की निर्माता एकता कपूर से काफी खुश नजर आते हैं। उनका कहना है कि एकता दर्शकों की नब्ज पहचानती हैं और अक्सर उपयोगी सुझाव देती हैं। 'रागिनी एमएमएस 2' का निर्माण एकता के बैनर बालाजी मोशन पिक्चर्स के तहत हुआ है, जो 'लव सेक्स धोखा', 'द डर्टी पिक्चर' और 'रागिनीएमएमएस' सरीखी सफल फिल्में दे चुका है।
Did You Know: निर्माता एकता कपूर के अंधविश्वास के कारण 2011 में आई 'रागिनी एमएमएस' की शुरुआत भी हनुमान चालीसा से हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications
