सन्नी की जवानी संग दिखेगा हीरो का पागलपन

By Super

आप सोच रहे होंगे कि हम क्या कह रहे हैं लेकिन क्या करें सच्चाई यही है। एक अनोखा प्रयोग एकता कपूर करने जा रही हैं। खबर है कि शुक्रवार को रिलीज होने जा रही फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' के एक गाने में उन्ही की आने वाली फिल्म 'मैं तेरा हीरो' का एक रीमिक्स सांग जोड़ दिया गया है।

यह अलग तरह का प्रयोग एकता ने अपनी फिल्म में किया है, जो कितना कामयाब होता है यह तो आने वाले वक्त में ही चल जायेगा।

Kandireega की रीमेक है 'मैं तेरा हीरो'

वैसे इस बात की जानकारी बालाजी मोशन की ओर से जारी की गयी एक विज्ञप्ति में दी गयी है। गौरतलब है कि 21 मार्च को रिलीज होने जा रही फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' में सन्नी लियोन, संध्या मृदुल, दिव्या दत्ता और प्रवीण डबास मुख्य रोल निभा रहे हैं।

फिल्म के निर्देशक भूषण पटेल हैं। फिल्म साल 2011 में आयी फिल्म रागिनी एमएमएस का सीक्लेव है। इस हॉरेक्स( हॉरर+ सेक्स) फिल्म की रिलीज का इंतजार एक बड़ा दर्शक वर्ग कर रहा है। फिल्म के गाने पहले ही हिट हो चुके हैं।

Did You Know: सन्नी लियोन ने रागिनी एमएमएस 2 में बॉडी डबल का प्रयोग नहीं किया है

तो वहीं 4 अप्रैल को रिलीज होने जा रही फिल्म 'मैं तेरा हीरो' में वरूण धवन, इलियाना डीक्रूज और नरगिस फाखरी लीड रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक डेविड धवन हैं।

सच में सन्नी ने डायनामाइट को कॉपी किया...

एकता के इस नये प्रयोग से वरूण बहुत खुश हैं उन्होंने अपनी खुशी ट्विटर पर जारी की है। जो गाना 'रागिनी एमएमएस 2' में जोड़ा जायेगा उसके बोल है ..पलट मेरी जान.( रीमिक्स)।

वरुण ने गुरुवार को ट्वीट किया, "तो 'पलट' रीमिक्स का ट्रेलर 'रागिनी एमएमएस 2' के साथ आएगा। यह पहली बार है जब फिल्म का एक गीत एक नाट्यरूप में जोड़ा जा रहा है। मै इस नये प्रयोग को लेकर बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं।

Did You Know: सन्नी लियोन ने रागिनी एमएमएस 2 में बॉडी डबल का प्रयोग नहीं किया है। उन्होंने अपने संवाद वो भी हिंदी में खुद ही बोले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X