..................... Shanti Dynamite accuses Sunny Leone of copying her in Ragini MMS 2 - Hindi Filmibeat

मुश्किल में सन्नी लियोन, शांति डायनामाइट ने लगाया नकल का आरोप

जहां सन्नी लियोन के चाहने वाले उनकी आने वाली फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर सन्नी लियोन पर एक और पोर्न स्टार शांति डायनामाइट ने नकल का आरोप लगाया है।

प्लेबॉय मॉडल शांति डायनामाइट ने सन्नी लियोन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने नए गाने 'बेबी डॉल' के पोस्टर में उनकी नकल की है और इस बात से शांति बेहद परेशान हैं।

Did You Know: रणबीर कपूर बनेंगे पोर्नस्टार शांति डायनामाइट के टेडी बियर

आपको बता दें कि सन्नी की तरह शांति भी पोर्न इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम है। ब्रिटेन में रहने वाली शांति मूल रूप से भारतीय-यूनानी माता-पिता की संतान हैं। वह वयस्क चैट शो की होस्ट हैं और उनकी ख्वाहिश हिंदी फिल्मों में काम करने की है।

शांति ने संवाददाताओं से कहा, "कई लोगों ने मुझसे कहा कि आपको सन्नी लियोन की नई फिल्म 'रागिनी एमएमएस-2' का गाना 'बेबी डॉल' देखना चाहिए, उन्होंने आपकी नकल की है। मैंने देखा और हैरान रह गई।मुझे लगा जैसे, हे भगवान! लोग ऐसा भी करते हैं। मेरे लिए यह पेरशानी की बात है क्योंकि कोई किसी और के विचार की नकल करके लोकप्रियता हासिल करे, यह अच्छी बात नहीं।"

सन्नी लियोन और शांति डायनामाइट की खास बातें

शांति साथ में अपना पोस्टर भी लेकर आई थीं। उन्होंने कहा, "बेबी डॉल' का पोस्टर मेरे एक पुराने पोस्टर की नकल है।" ऐसी अफवाह है सन्नी और शांति के बीच में हमेशा से कोल्डवार रही है। पिछले दिनों शांति की बॉलीवुड में आने की खबर थी, जिसकी वजह सन्नी लियोन, को थोड़ी असुरक्षा महसूस हो रही थी।

फिलहाल शांति के दावे झूठे और गलत नहीं दिखायी पड़ते हैं, देखते हैं शांति के आरोपों का सन्नी लियोन क्या जवाब देती है?

Did You Know: सन्नी लियोन के बाद एक और पोर्न स्टार शांति डायनामाइट बहुत जल्द बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं, लेकिन सुर्खियां बटोरने के लिये वो बॉलीवुड के अभिनेताओं पर डोरे डाल रही हैं। शांति ने कहा कि बचपन से ही उन्हें टैडी बियर से बहुत लगाव रहा है। वो हर रात अपने संग टैडी बियर रख कर सोती हैं, और अगर असली टैडी बियर की बात करें रणबीर कपूर को अपना टैडी बनाना चाहती हैं और उन्हें कस के चुम्मा लेना चाहती हैं। वो इसलिये क्योंकि रणबीर बहुत हॉट और सेक्सी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X