'हेट स्टोरी 2' को कामयाब बनायेंगे सन्नी के 'पिंक लिप्स'
विशाल ने कहा, "यह सन्नी लियोन के साथ बहुत खास आयटम गाना है, जिसकी शूटिंग हम अगले हफ्ते करेंगे। गाने का नाम 'पिंक लिप्स' है। मुझे यकीन है कि सन्नी निश्चित तौर पर फिल्म के प्रचार में बड़ी मदद करेंगी।"
गौरतलब है कि पांड्या की यह फिल्म 2012 में आई 'हेट स्टोरी' फिल्म का अगला संस्करण है। इस फिल्म के निर्माता विक्रम भट्ट और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री थे।'हेट स्टोरी 2' का ट्रेलर छह जून को वेब पर लांच हो चुका है और यूट्यूब पर इसे 20,00,000 हिट्स मिल चुके हैं।
पांड्या ने बताया कि उनकी फिल्म वास्तविक फिल्म से कहीं ज्यादा बोल्ड होगी। वास्तविक फिल्म में पाओली दाम, गुलशन देवैया और निखिल द्विवेदी मुख्य किरदार में थे।पांड्या ने कहा, "अभी तक की प्रतिक्रिया बहु़त अच्छी है। फिल्म 'हेट स्टोरी' से बोल्ड होगी। मुझे उम्मीद है कि दर्शक उसी तरह से फिल्म को स्वीकार करेंगे जैसे 'हेट स्टोरी' को स्वीकार किया था।"
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/1JY8rA7fVnU?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
