Birthday Special: जानिए कैसे एडल्ट सन्नी बन गयी बॉलीवुड की बेबीडॉल
पोर्न स्टार सन्नी लियोन का आज जन्मदिन है, आज उन्होंने अपने जीवन के 33 साल पूरे कर लिए हैं। रात 12 बजे से ही लोग उन्हें ट्विटर पर बर्थडे विश कर रहे हैं। इन दिनों सन्नी लियोन की बॉलीवुड डिमांड बहुत ज्यादा हो गयी है क्योंकि उनकी फिल्म रागिनी एमएमएस 2 ने बहुत बढ़िया कारोबार किया है। इसके बाद सन्नी लियोन सेक्स कॉमेडी वाली फिल्म मस्तीजादे में भी काम कर रही है जिसका उत्तेजक टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है।
पोर्न की दुनिया की बेताज मल्लिका सन्नी लियोन का असली नाम करेनजीत कौर है। आपको शायद नहीं पता होगा कि सन्नी लियोन अमेरिका की भी नागरिक हैं। उन्हें जून 2006 में अमेरिका ने नागरिकता दी थी। सन्नी लियोन अमेरिका की महिला सॉसर लीग टीम से कैलीफोर्निया में कई बार खेल भी चुकी हैं। सन्नी एक सिख परिवार से हैं। उनके पिता का जन्म तिब्बत में हुआ और वे बाद में दिल्ली में रहने लगे और उनकी मां हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की रहने वाली थीं। जब वो 13 साल की थीं तब उनका परिवार मिशिगन शिफ्ट हो गया, उसके बाद लेक फॉरेस्ट और फिर कैलीफोर्निया। सिख होने के बावजूद उनके माता-पिता ने उनका दाखिला कैथोलिक स्कूल में कराया। क्योंकि वो सोचते थे कि पब्लिक स्कूल में जाना सन्नी के लिये सुरक्षित नहीं है।
खुदा की ओर से सन्नी लियोन को बेताज सुदंरता बक्शी गयी है जिसका फायदा उन्होंने मॉडलिंग में उठाया जिसके जरिये उन्हें पोर्न की दुनिया में एंट्री मिली। जहां पैसा और नाम कमाने के बाद सन्नी लियोन को भारत में आने का मौका मिला और उन्होंने साल 2010 में बिग बॉस सीजन 4 के जरिये भारतीय सरजमीं पर कदम रखा जिसने उनके बॉलीवुड में आने के रास्ते खोल दिये।
आगे की खबर स्लाइडों में


Click it and Unblock the Notifications











