हे भगवान, ममता कुलकर्णी पर भी फिल्म....सनी लियोन होंगी ममता!

बॉलीवुड कभी भी कुछ भी करने को उतारू हो जाता है। कोई प्रकरण आया नहीं कि उसे भुनाने की कोशिश शुरू हो जाती हैं। अब ममता कुलकर्णी को ही ले लीजिए। इतने सालों से वो कहां थीं, क्या कर रही थीं किसी को याद नहीं। पर उनके पति, जिन्हें उन्होंने अपना लिव इन पार्टनर बताया, जैसे ही अवैध ड्रग्स मामले में पकड़े गए, सबको ममता कुलकर्णी याद आ गईं। जिसे जहां जैसे मन कर रहा है खबरें भून रहा है।

ताज़ा जानकारी सुनकर तो आप चौंक ही जाएंगे। अब भई ममता कुलकर्णी पर भी फिल्म बनेगी। जी हां और ये फिल्म बनाएंगे फोटोग्राफर जयेश सेठ। और आप गेस भी नहीं कर सकते कि ममता का किरदार कौन निभाएगा। हमारी 'अपनी' सनी लियोन। जयेश की मानें तो उन्हें सनी और ममता में बहुत सारी समानताएं दिखती हैं।
पढ़िए:सलमान को ऐश्वर्या की याद दिलाएंगी सनी लियोन!

जयेश की असली कहानी एक ऐसी हीरोइन की थी जो स्टार बनकर राज करती है पर फिर अचानक ही फिल्मी दुनिया से गायब हो जाती है। लेकिन ममता के ड्रग्स कांड के बाद उन्होंने अपनी कहानी को ममता के सांचे में ढाल कर सारे ज़रूरी परिवर्तन कर दिए हैं। हालांकि सनी ने इस बारे में इनकार कर दिया है पर अब तो ये सब जानते हैं कि ना ना करते करते कई बार तो सनी की फिल्म भी रिलीज़ हो जाती है। रागिनी एमएमएस 2 याद है न।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X