वीना मलिक का कच्चा चिट्ठा, मैच फिक्सिंग से जेल तक, केवल कंट्रोवर्सी
वीना मलिक मतलब कंट्रोवर्सी का दूसरा नाम। पहली बार वो लाइमलाइट में तब आईं जब भारत - पाकिस्तान मैच की फिक्सिंग को लेकर उन्होंने सनसनीखेज खुलासे किए। इसके बाद उन्होंने बिग बॉस में अश्लीलता का ऐसा रायता फैलाया कि देश की सभी तथाकथित बोल्ड मॉडल्स भी शर्म के मारे कहीं मुंह छिपाकर बैठ गईं। हालांकि वीना आईं ही इस मकसद से थी और किसी ने उन्हें नहीं टोका।
कुछ ने यहां तक कह डाला कि ये तो फ्री का शो है जब तक चल रहा है तब तक बढ़िया। लेकिन भई किसी भी चीज़ की तो हद होती है। फाइनली वीना के वल्गर पाप का घड़ा भरा और वो भारत से कर दी गईं आउट। ऐसी हरकतों के बाद पाकिस्तान ने तो उन्हें वैसे ही नहीं अपनाना था। खैर आपको ज़्यादा कन्फ्यूज़ नहीं करते हैं, वीना का पोस्टमार्टम हौले हौले ही किया जा सकता है। उन्होंने कांड ही इतने किए हैं। अब जाकर एक पाकिस्तानी शो पर ध्रर्म के विरूद्ध हरकत करने पर उन्हें 26 साल की जेल की सज़ा सुनाई गई। लेकिन अगर वीना के गुनाह गिने जाएं तो उन्होंने इससे दोगुनी अजीब हरकतें की हैं। तो देखिए वीना मलिक का कच्चा चिट्ठा


Click it and Unblock the Notifications











