..................... सनी लियोन ने किया खुलासा, बचपन में लुक्स की वजह से हुई थी बुली | Sunny Leone reveals she was bullied as a child for her looks - Hindi Filmibeat

सनी लियोन ने किया खुलासा, 'मुझे बहुत बुली किया गया है, वो दर्द आज भी मुझे याद है'

By Filmibeat Desk

सनी लियोन आज भले ही फिल्म इंडस्ट्री में काफी नाम कमा चुकी हैं और अपने ग्लैमरस लुक्स को लेकर चर्चित हैं। लेकिन एक समय था, जब उन्हें उनके लुक्स को लेकर लोग परेशान किया करते थे। अभिनेत्री ने हाल ही में बचपन में बुली होने का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि लुक्स की वजह से स्कूल में लोगों ने बहुत परेशान किया है। सनी ने बताया कि इनमें से कुछ यादें तो ऐसी हैं जिन्हें वो अब भी भुला नहीं सकी हैं।

सनी ने कहा, "मुझे उस हद तक बुली नहीं किया गया था जैसा मैं सुनती हूं कि लोगों को किया जाता है, लेकिन हां मुझे भी इसका सामना करना पड़ा।"

Sunny Leone

एक इंटरव्यू के दौरान सनी लियोन ने कहा, "बुली होना किसी को अच्छा नहीं लगता। जिन लोगों को परेशान किया जाता है वो बाद में दूसरों के साथ वैसा ही करने लगते हैं। मेरे साथ भी लोगों ने ऐसा ही किया था।"

कंगना रनौत के बाद, फिल्म धाकड़ से दिव्या दत्ता का नया पोस्टर रिलीज- दमदार और दिलचस्प

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X