कंगना रनौत के बाद, फिल्म धाकड़ से दिव्या दत्ता का नया पोस्टर रिलीज- दमदार और दिलचस्प
कंगना रनौत और अर्जुन रामपाल के बाद अब फिल्म 'धाकड़' से अभिनेत्री दिव्या दत्ता का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में दिव्या के किरदार का नाम रोहिणी है और उनके लुक को देख कहा जा सकता है कि यह काफी जबरदस्त होने वाला है। फिल्म के निर्देशक हैं रजनीश घई, जबकि प्रोड्यूस किया है सोहेल मकलई ने। धाकड़ 1 अक्टूबर 2021 को रिलीज होगी।
दिव्या दत्ता ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- "ये बेहद ही खतरनाक है और आपको अंदाजा भी नहीं है कि ये और कितनी खतरनाक हो सकती है.. मैं फिल्म धाकड़ से अपना एक नया किरदार पेश कर रही हूं, जिसका नाम है रोहिणी.."

पिछले दिनों फिल्म से कंगना और अर्जुन रामपाल का लुक भी रिलीज किया गया है। इस स्पाई-एक्शन फिल्म में कंगना रनौत एक स्पेशल एजेंट अग्नि के रोल में दिखेंगी। वहीं, अर्जुन बनें हैं मुख्य विलेन। अपना लुक शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था- बुराई का एक नया नाम है- रुद्रवीर! सुपर एक्साइटेड हूं इस रोल को निभाने के लिए, जो कि एक ही समय में खतरनाक, घातक और शांत भी होगा।


Click it and Unblock the Notifications











