वाह.. बॉलीवुड के बाद कन्नड़ फिल्म में सनी लियोन!
[बॉलीवुड न्यूज] पोर्न इंडस्ट्री से बॉलीवुड में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस सनी लियोन अब अपने कदम बढ़ाने की प्लानिंग कर रही हैं। बता दें, हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के बाद अब सनी लियोन ने कन्नड़ सिनेमा की ओर रूख किया है। कन्नड़ फिल्म 'लव यू आलिया' में सनी कैमियो करती नजर आएंगी।
जी हां, सनी लियोन कन्नड़ फिल्म लव यू आलिया से दर्शकों को रोमांचित करने के लिए तैयार हैं। फिल्म में सनी एक आइटम सांग करने वाली हैं, जो कि काफी धमाकेदार होगा। इस आइटम नंबर में वह कन्नड़ एक्टर रविचंद्रन के साथ डांस करने वाली हैं।
बेबी डॉल की MMS लीला..जानिए सनी लियोन की दिलचस्प कहानी
सनी लियोन की तारीफ करते हुए फिल्म के निर्देशक इंद्रजीत कहते हैं कि, 'सनी स्पेशल गाने में नजर आएंगी। इस गाने की शूटिंग जून में शुरू होने वाली है। बताया जा रहा है, इस गाने के लिए एक विशेष सेट लगाया जाएगा।
बता दें, ‘लव यू आलिया' में रविचंद्रन और भूमिका चावला मुख्य भूमिकाओं में हैं। बहरहाल, सनी लियोन के फैंस के लिए यह एक सरप्राइज पैकेज साबित हो सकता है।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications













