नेता मुझ पर समय और एनर्जी बर्बाद न करें- सनी लियोन
[बॉलीवुड न्यूज] सीपीआई नेता अतुल अंजान ने हाल ही में सनी लियोन के कंडोम विज्ञापन पर उंगली उठाते हुए कहा कि, ऐसे विज्ञापनों से रेप की घटनाएं बढ़ रही हैं। बहरहाल, अतुल अंजान की इस बात पर कई लोगों ने उनका मजाक बनाया तो कई उनके साथ खड़े हो लिये।
बहरहाल, सनी लियोन ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी और ट्विटर पर लिखा कि, 'अफसोस होता है यह देखकर जब पॉवर वाले लोग जरूरतमंदों की मदद करने के बजाए मुझपर अपनी एनर्जी और समय बर्बाद करते हैं।'
सनी लियोन ने पोर्न इंडस्ट्री से एंट्री जरूर ली थी, लेकिन आज वे बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पकड़ बना रही हैं। शायद इसी लिए अब करण जौहर से लेकर अक्षय कुमार की फिल्मों में भी उन्हें जगह मिल रही है।
यहां देखें सनी की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications
