वाह! इस एक्टर के साथ एक और फिल्म करेंगी सनी लियोन
[बॉलीवुड न्यूज] सनी लियोन और राम कपूर की फिल्म 'कुछ कुछ लोचा है' रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म का प्रमोशन भी जोर-शोर से किया जा रहा है। बहरहाल, बता दें, यह जोड़ी आपको एक बार फिर जल्द ही देखने मिलेगी।

कुछ ही दिनों पहले सनी लियोन ने प्रमोशन के दौरान बयान दिया था कि उन्हें राम कपूर के साथ काम कर बहुत मजा आया और वे राम के साथ फिर काम जरूर करना चाहेंगी। फिर क्या था, जैसे ही सनी के पास ऑफर आया उन्होंने हां कर दी।
बता दें, 'कुछ कुछ लोचा है' के बाद दोनों अब एक और फिल्म में साथ नजर आएंगे। राम कपूर का कहना है कि, सनी के साथ काम करना बहुत मजेदार है। हमने साथ काम करते समय खूब मजे किए। वह साथ में काम करने के लिहाज से मस्त, बेहद प्रोफेशनल और मेहनती हैं।
VIDEO: 'कुछ कुछ लोचा है' का नया गाना..RED साड़ी में HOT सनी लियोन
उन्होंने बताया, 'मैं और सनी जल्द ही एक और फिल्म में काम करेंगे, लेकिन वह कॉमेडी फिल्म नहीं होगी। इस फिल्म की शूटिंग 2015 के अंत में शुरू हो जाएगी। जबकि इसके निर्देशन देवांग ढ़ोलकिया ही होंगे, जिन्होंने कुछ कुछ लोचा है का भी निर्देशन किया है।'
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications
