..................... Sunny Leone starrer Ragini MMS 2 will flop just like Poonam Panday's Nasha said Women's Organization. - Hindi Filmibeat

Exclusive: पूनम के नशा की तरफ फ्लॉप होगी सन्नी कि रागिनी एमएमएस 2

एक तरफ पोर्न स्टार सन्नी लियोन की मोस्ट अवेटड फिल्म रागिनी एमएमएस 2 के टीजर ने इंटरनेट पर धमाल मचा रखा है वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने फिल्म के फ्लॉप होने की भविष्यवाणी कर दी है। बनारस की अखिल भारतीय महिला जागृति शिविर की सदस्या जूही पांडे ने वनइंडिया से एक्सक्लूसिव बात-चीत में कहा कि भले ही आज इंटरनेट पर लोग सन्नी लियोन की फिल्म रागिनी एमएमएस 2 के प्रोमो को बार-बार और कई बार देख रहे हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि फिल्म हिट हो जायेगी।

क्योंकि फिल्में चलती हैं लोगों से और आज भी भारत के लोग अश्लीलता को अपनाना नहीं चाहते हैं जिसका नतीजा है ट्विटर क्वीन कही जाने वाली पूनम पांडे की फिल्म नशा का बुरी तरह से फ्लॉप होना। कुछ चंद लोगों की पसंद की बदौलत यह सारी कामुक बलाएं अपने आप को स्टार समझने लगती हैं लेकिन भारत की सारी जनता इन सबके गलत मंसूबों पर पानी फेर देती है। देख लीजियेगा फिल्म रागिनी एमएमएस 2 बुरी तरह से प्लॉप होगी।

गौरतलब है कि रागिनी एमएमएस 2 के टीजर में बेहद ही अश्लील अंदाज में दिख रहीं सन्नी लियोन को देखने के लिए इंटरनेट पर बाढ़ आयी हुई है मात्र 5 दिन में फिल्म के प्रोमो को 22 लाख हिट्स मिले है। फिल्म की निर्माता एकता कपूर है। फिल्म साल 2011 में आयी फिल्म रागिनी एमएमएस की सीक्वेल है। फिल्म में सन्नी लियोन एक अभिनेत्री का रोल निभा रही हैं। फिल्म लेस्बियन रिलेशनशिप पर आधारित है। फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X