थक गयी हूं अपने और सन्नी पर सफाई देते देते: पूनम पांडे
थक गयी हूं अपने और सन्नी पर सफाई देते देते.. ओह प्लीज मुझसे अब इस बारे में बार-बार मत पूछिये.. यह कहना है किंगफिशर बिकनी गर्ल पूनम पांडे का, जिनकी इस शुक्रवार को पहली फिल्म नशा रिलीज होने जा रही है।
अपने फिल्म प्रमोशन के दौरान पूनम पांडे का गुस्सा चरम पर पहुंच गया और वो मीडिया के सामने चिल्ला पड़ी कि प्लीज मुझे और सन्नी लियोन को कंपेयर मत कीजिये। मैं पोर्न स्टार नहीं हूं। मुझे नहीं पता लोग मेरी तुलना सन्नी लियोन से क्यों करते हैं। मैं यहां अभिनय करने आई हूं और आप मुझे अभिनय करते देखेंगे।
पूनम ने दावा किया कि 26 जुलाई को रिलीज होने वाली फिल्म नशा उनके लिए सफलता की सीढ़ी बनेगी। पूनम ने कहा, "अब तक लोगों ने मुझे बिंदास तस्वीरों में देखा है, अब वे मुझे 'नशा' में देखेंगे और मुझे उम्मीद है कि वे फिल्म में मेरे अभिनय से पूरी तरह संतुष्ट हो जाएंगे।
मालूम हो कि नशा फिल्म में पूनम के हीरो शिवम है जिनकी भी नशा पहली फिल्म है।इस फिल्म के डायरेक्टर अमित सक्सेना हैं। फिल्म के निर्माता सुरेंदर सुनेजा और आदित्य भाटिया हैं। फिल्म का प्रमोशन धड़ल्ले से जारी है।
आईये जानते हैं क्यों होती है पूनम औऱ सन्नी की तुलना?


Click it and Unblock the Notifications











